Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जटेश्वर उच्च विद्यालय में विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से 75वां वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा प्रखंड के जटेश्वर उच्च विद्यालय का 75वां वार्षिकोत्सव समारोह का बुधवार सुबह शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वज व विद्यालय ध्वज फहरा कर किया गया। फिर विभिन्न सामाजिक जागरूकता संदेशों को लेकर झांकी के साथ शोभायात्रा जटेश्वर तक निकाली गई। जुलूस पूरे जटेश्वर बाजार क्षेत्र की परिक्रमा कर स्कूल पर समाप्त हुआ। जटेश्वर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक जीबन कुमार पाल, जटेश्वर उच्च विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अबीर राय चौधरी सहित समस्त शिक्षकवर्ग व विद्यार्थी उपस्थित थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.