Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दो गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लड़ता रहा सेना का डॉग जूम, आर्मी ने शेयर किया भावुक वीडियो

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में भारतीय सेना का एक डॉग जूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए श्रीनगर के आर्मी वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक डॉग ऑपरेशन तांगपावास लड़ाकू दल का हिस्सा था। घायल होने से पहले उसकी तैनाती कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में थी, जहां वह जवानों के साथ रहता था।
डॉग जल्द से जल्द ठीक हो इसको लेकर भारतीय सेना की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि जूम ऑपरेशन के वक्त आतंकियों से भिड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सेना के पशु चिकित्सक अस्पताल श्रीनगर में इलाज चल रहा है। हम जूम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं, सेना की तरफ से जूम के ट्रेनिंग का भी एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में जूम को ट्रेनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो के जरिए सेना ने बताया है कि जूम को आतंकियों की धरपकड़ के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वह सेना के कई अभियानों में शामिल रहा है। सेना के मुताबिक 10 अक्टूबर की सुबह कोकेरनाग में कुछ आतंकियों के एक घर में छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद जूम को उनकी तलाश की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान जूम एक घर में घुस गया, जैसे ही जूम घर में घुसा वैसा ही आतंकी गोलियां चलाने लगे और दो गोली जूम को लग गई।
आतंकियों के इस गोलीबारी में जूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, घायल होने से पहले जूम ने अपना काम कर दिया था। क्योंकि जूम के दिए क्लू के ही आधार पर दो आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया। इस ऑपरेशन में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। जवानों का भी इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.