Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

नदी में नहाने गया छात्र डूबा, शव की तलाश जारी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। भाई के साथ महानंदा नदी में नहाने गया कॉलेज का छात्र डूब गया। यह घटना रविवार की दोपहर घटित हुई। ओल्ड मालदा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक महानंदा नदी में डूबे कॉलेज के छात्र का पता नहीं चल पाया है। उम्होंने ने बताया कि कॉलेज के छात्र अमृत पाल (21) रविवार की दोपहर अपने चचेरे भाई के साथ महानंदा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उसका घर ओल्ड मालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 के नटुनपल्ली इलाके में है। लापता छात्र गौर कॉलेज के कला विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र था।
रविवार को हुई इस घटना के बाद ओल्ड मालदा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार सुबह से ही आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों के साथ नदी में तलाशी अभियान में सहयोग का हाथ बढ़ाया।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि भारत-बांग्लादेश सीमा ओल्ड मालदा प्रखंड के मुचिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में है, जिस इलाके में यह घटना हुई वहां से बांग्लादेश सीमा की दूरी कुछ किलोमीटर है। इसलिए शव की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि छात्र का शव बांग्लादेश गया होगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृत पाल ओल्ड मालदा नटुनपल्ली क्षेत्र निवासी अनंत पाल का इकलौता पुत्र हैं। रविवार की दोपहर वह अपने एक चचेरे भाई के साथ क्षेत्र में महानंदा नदी में नहाने गया था। चूंकि अब बरसात का मौसम है। इसलिए नदी उफान पर है। जिसकी वजह से नहाते समय वह अचानक गहरे स्थान पर डूब गया। कॉलेज का छात्र तैरना नहीं जानता था। ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने सोमवार को विभिन्न विभागों के सहयोग से तलाशी अभियान शुरू किया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.