ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » नवद्वीप में सरकारी राहत सामग्री बरामदगी मामले में नगर पालिका अध्यक्ष हिरासत में, देर रात पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

नवद्वीप में सरकारी राहत सामग्री बरामदगी मामले में नगर पालिका अध्यक्ष हिरासत में, देर रात पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवद्वीप में एक क्लब भवन से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने नवद्वीप के. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवद्वीप में एक क्लब भवन से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने नवद्वीप के बरालघाट स्पोर्टिंग क्लब में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में राहत सामग्री बरामद की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्लब के लगभग दस कमरों में तिरपाल, कंबल तथा तंतुज द्वारा विभिन्न वर्षों में वितरित की जाने वाली साड़ियां सहित अन्य सरकारी राहत सामग्री जमा करके रखी गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम लोगों के लिए सरकारी धन से उपलब्ध कराई गई ये सामग्री लंबे समय से वहां रखी हुई थी।

हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए

घटना को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब यह आरोप सामने आया कि क्लब भवन नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन विमान कृष्ण साहा के मोहल्ले में स्थित है और उनके फ्लैट के ठीक पास है। इसके बाद देर रात करीब 3 बजकर 40 मिनट पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन विमानकृष्ण साहा को उनके आवास से हिरासत में लेकर नवद्वीप थाने पहुंचाया। हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए और उन्हें जनाक्रोश का सामना करना पड़ा।

लोगों ने “चोर-चोर” के नारे लगाए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाराज लोगों ने उनकी ओर जूते और पानी की बोतलें फेंकी तथा “चोर-चोर” के नारे लगाए। हालांकि, पुलिस वाहन में बैठाए जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में विमानकृष्ण साहा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने और उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। राहत सामग्री वहां कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं, इसकी तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम