Home » पश्चिम बंगाल » नाव पर बैठे, नाविक को गले लगाया, PM मोदी ने हुगली नदी में किया नौका विहार, साझा की तस्वीरें, लिखा, ‘हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है।

नाव पर बैठे, नाविक को गले लगाया, PM मोदी ने हुगली नदी में किया नौका विहार, साझा की तस्वीरें, लिखा, ‘हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है।

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा, ‘हुगली की कुछ और झलकियां। इस. . .

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा, ‘हुगली की कुछ और झलकियां। इस महान नदी में नौका विहार के दौरान मैंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। साथ ही विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी नजदीकी से कैमरे में कैद किया।’
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है। कह सकते हैं कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है।’
‘आज सुबह कोलकाता में मैंने कुछ समय हुगली नदी के किनारे बिताया। ये एक अवसर था मां गंगा के प्रति आभार जताने का। साथ ही ये अवसर थाना नाविकों से मिलने का भी, जो मेहनती होते हैं और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।’
बीती शाम प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में हावड़ा पर एक रोडशो भी किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर रोड शो की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि हावड़ा रोड शो को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह रोड शो जो हावड़ा ब्रिज से होते हुए कोलकाता में खत्म हुआ, वह बंगाल के हर कोने में बदलाव की इच्छा को जाहिर करता है। टीएमसी के पापों की जरूर सजा दी जाएगी। भाजपा ही बंगाल की पसंद है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम