Home » खेल » पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : हेड-अभिषेक को रोकने के लिए पंजाब ने बनाया मास्टर प्लान, मुल्लांपुर में ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : हेड-अभिषेक को रोकने के लिए पंजाब ने बनाया मास्टर प्लान, मुल्लांपुर में ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!

डेस्क। आईपीएल 2026 का एक और बड़ा मुकाबला शनिवार को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 का एक और बड़ा मुकाबला शनिवार को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को रोक पाने में है, जिन्होंने इस सीजन में गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है। हालांकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने मास्टर प्लान (PBKS vs SRH Playing 11 2026) बनाया है, जिसमें ये दोनों फसने वाले है।

हेड-अभिषेक के खिलाफ पंजाब का ‘मास्टर प्लान’

दरअसल दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला (PBKS vs SRH) मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाना है और स्टेडियम की पिच इस मैच में बड़ा रोल अदा करने वाली है। हालांकि इसकी पिच संतुलित मानी जाती है, जो बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों की भी मदद करती है। मगर पंजाब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है और जानती है की अगर हेड और अभिषेक ने एक बार नजरें जमा ली तो फिर उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाएगा।
इसलिए इन दोनों खूंखार बल्लेबाजों के सामने अर्शदीप सिंह को गेंद थमाई जा सकती है, क्योंकि इस पिच पर शुरूआती ओवरों में नई गेंद काफी स्विंग होती है और अर्शदीप स्विंग के बेताज बादशाह भी माने जाते है। अगर इन दोनों बल्लेबाजों में से एक भी आउट हो जाता है तो पंजाब के लिए आगे का रास्ता आसान हो जाएगा। इसके बाद पंजाब अपने दूसरे विक्लप मार्को जानसेन के साथ जा सकती है, जो बाउंस गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते है।

संभावित PBKS vs SRH Playing 11

Punjab Kings: प्रभसिमरन सिंह (WK), श्रेयस अय्यर (C), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल

Sunrisers Hyderabad: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (WK/C), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट

मुल्लांपुर में ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम

श्रेयस अय्यर (PBKS): पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर अय्यर फॉर्म में लौट आए हैं और इस मुकाबले में पारी को गहराई देने के साथ कप्तानी में भी बड़ी भूमिका निभाने वाले है।
अभिषेक शर्मा (SRH): पंजाब के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और पिछले साल इसी मैदान पर उन्होंने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी भी खेली थी।
अर्शदीप सिंह (PBKS): मुल्लांपुर जैसे स्टेडियम पर अर्शदीप काफी खतरनाक साबित हो सकते है और उनकी स्विंग गेंदे हैदराबाद के टॉप-ऑर्डर को तहस नहस कर सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम