पंजाब : पंजाब में सियासी घमासान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का झगड़ा काफी लंबे समय से चल रहा है और खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना काफी चौकाने वाला है। आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के फैले पंजाब में कांग्रेस के लिए काफी खतरा साबित हो सकता हैं।
ऐसा माना जा रहा है की सिद्ध, चरणजीत सरकार में विभागों के बंटवारों से नाराज चल रहे हैं, मंत्रियों के विभाग बंटवारे में उनकी सलाह नहीं ली गई। इसके अलावा सुखविंदर रंधावा को गृह विभाग दिया गया है, सिद्धू और उनके समर्थक पहले से इसकी खिलाफत करते आए हैं। पंजाब में कुछ अफसरों के तबादलों से भी सिद्धू नाराज बताए जा रहे हैं।

You must be logged in to post a comment.