Home » पश्चिम बंगाल » ‘बंगाल चुनाव में होगी बीजेपी की जीत’, दिलीप घोष ने जताया भरोसा, कहा-बिना गुंडों के डर के लोग दे सकेंगे वोट

‘बंगाल चुनाव में होगी बीजेपी की जीत’, दिलीप घोष ने जताया भरोसा, कहा-बिना गुंडों के डर के लोग दे सकेंगे वोट

कोलकता। पश्चिम बंगाल चुनाव में 23 अप्रैल को पहले चरण की और 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। 4 मई को वोटों की गिनती होगी और यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। चुनाव से पहले खड़गपुर. . .

कोलकता। पश्चिम बंगाल चुनाव में 23 अप्रैल को पहले चरण की और 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। 4 मई को वोटों की गिनती होगी और यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। चुनाव से पहले खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार और मेदिनीपुर से सांसद रह चुके दिलीप घोष ने चुनाव में पार्टी की जीत का पूरा भरोसा जताया।

टीएमसी के जाने का समय आ गया

घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “अब टीएमसी (TMC) के जाने का समय आ गया है। ममता बनर्जी के हाथों में अब कुछ नहीं बचा है। उनका जाना तय है।”

बिना गुंडों के डर के लोग दे सकेंगे वोट

घोष ने आगे कहा, “वोटिंग बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती से लोगों को यह भरोसा मिला है कि वो टीएमसी के गुंडों के डर के बिना वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर सभी बूथ केंद्रीय बलों के नियंत्रण में आ जाते हैं, तो लोग बिना किसी चिंता के वोट डालने जाएंगे, क्योंकि बंगाल में पुलिस, गुंडों के साथ मिलकर लोगों को डराती-धमकाती है।”

खड़गपुर सदर सीट पर 2016 का प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे घोष

घोष खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर 2016 के अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। 2016 में इसी सीट से वह जीते थे। 2019 में लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद घोष ने यह सीट छोड़ दी थी। इस बार उनका मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार (Pradip Sarkar) से है, जो खुद 2021 की हार के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम