Home » देश » बांग्लादेश में तेल की भारी कमी से हाहाकार, मदद को आगे आया भारत, जंग के बीच भेजेगा 5000 टन डीजल

बांग्लादेश में तेल की भारी कमी से हाहाकार, मदद को आगे आया भारत, जंग के बीच भेजेगा 5000 टन डीजल

डेस्क। मिडिल ईस्ट में जंग का आज 11वां दिन है। कई देशों में ईंधन संकट छाने लगा है। इसी बीच भारत ईंधन पर बड़ा फैसला लिया है। भारत ने बांग्लादेश को 5000 टन डीजल की आपूर्ति करने का फैसला लिया. . .

डेस्क। मिडिल ईस्ट में जंग का आज 11वां दिन है। कई देशों में ईंधन संकट छाने लगा है। इसी बीच भारत ईंधन पर बड़ा फैसला लिया है। भारत ने बांग्लादेश को 5000 टन डीजल की आपूर्ति करने का फैसला लिया है। यह फैसला इस समय काफी अहम फैसला माना जा रहा है।
मामले में बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने एएनआई को बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है और उस समझौते के अनुसार, भारत पाइपलाइन के माध्यम से प्रति वर्ष बांग्लादेश को 180,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा। अभी जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह उसी समझौते का हिस्सा है।
रेजानुर रहमान ने आगे कहा कि समझौते के अनुसार, छह महीनों के भीतर बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल आयात किया जाना चाहिए। आज जो खेप आ रही है। वह 5,000 टन है। कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों के भीतर हम शेष डीजल भी आयात कर लेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम