Home » मनोरंजन » बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : ‘माइकल’ का पहले ही दिन जलवा, धुरंधर- 2 से 3 गुना अध‍िक कमाई, भूत बांग्ला के छूटे पसीने

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : ‘माइकल’ का पहले ही दिन जलवा, धुरंधर- 2 से 3 गुना अध‍िक कमाई, भूत बांग्ला के छूटे पसीने

डेस्क। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होने के बाद एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रही। यह फिल्म अभी भी थिएटर्स में है, पर हालत एकदम पस्त है। इसकी हालत हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ के रिलीज होने से और. . .

डेस्क। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होने के बाद एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रही। यह फिल्म अभी भी थिएटर्स में है, पर हालत एकदम पस्त है। इसकी हालत हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ के रिलीज होने से और खराब हो गई है। ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की जिंदगी बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को कमाई के लिए तरसा दिया। ओपनिंग डे पर ही ‘माइकल’ ने अच्छी कमाई की, जिसके कारण ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ दोनों ही फिल्में ‘बगलें झांकती’ नजर आईं। इसने ‘धुरंधर 2’ से लगभग तीन गुना अधिक कमाई की। आइए बताते हैं कि ‘माइकल’ के साथ-साथ ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की:
सबसे पहले बात माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ की, जिसमें जाफर जैक्सन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसमें माइकल जैक्सन के भाइयों संग बिताए यादगार पलों और बचपन से लेकर सुपरस्टार और फिर ‘किंग ऑफ पॉप’ बनने तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म भारत में 24 अप्रैल को रिलीज हुई, पर उससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को इसके पेड प्रिव्यू रखे गए थे, जिसमें ‘माइकल’ ने ठीक-ठाक कमाई की।

‘माइकल’ कलेक्शन डे 1

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘माइकल’ ने पहले दिन करीब ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 3,029 शोज से ₹3.80 करोड़ कमाए। वहीं, गुरुवार 23 अप्रैल को हुए पेड प्रिव्यू शोज से इसने ₹1.70 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद ‘माइकल’ का कुल कलेक्शन भारत में ₹5.50 करोड़ हो गया। पेड प्रिव्यू वाले दिन की तुलना में ‘माइकल’ ने ओपनिंग डे पर तगड़ा जंप लगाया। इसने 123.5% ग्रोथ दिखाई, जिसके बाद भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹6.60 करोड़ हो गया।

‘माइकल’ वर्सेस ‘भूत बंगला’

पहले दिन की कमाई से ‘माइकल’ ने ‘भूत बंगला’ के भी होश उड़ा दिए। यह अक्षय कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ने में बस कुछ ही कदम दूर रह गई। ‘भूत बंगला’ ने 8वें दिन ₹5.75 करोड़ कमाए, और यह ‘माइकल’ का ओपनिंग डे था। इसने ₹5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिहाज से ‘माइकल’ अक्षय की ‘भूत बंगला’ से 25 लाख रुपये पीछे रह गई। बेशक, ‘माइकल’ की वजह से ‘भूत बंगला’ को टक्कर मिली, पर राहत की बात ये है कि 7वें दिन यानी पहले गुरुवार की तुलना में इसकी कमाई दूसरे शुक्रवार (8वें दिन)4.5% बढ़ी। जहां 7वें दिन ‘भूत बंगला’ ने ₹5.50 करोड़ कमाए थे, वहीं 8वें दिन 8,573 शोज से ₹5.75 करोड़ कमाए। अब भारत में ‘भूत बंगला’ का नेट कलेक्शन ₹90.15 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹107.20 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने ₹144.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

‘भूत बंगला’ की कमाई का हिसाब-किताब

दिनकलेक्शन
गुरुवार, पेड प्रीमियर₹3.75 करोड़
शुक्रवार, पहला दिन₹12.25 करोड़
शनिवार, दूसरा दिन₹19.00 करोड़
रविवार, तीसरा दिन₹23.00 करोड़
सोमवार, चौथा दिन₹6.75 करोड़
मंगलवार, 5वां दिन₹8.00 करोड़
बुधवार, छठा दिन₹6.15 करोड़
गुरुवार, सातवां दिन₹5.15 करोड़
दूसरा शुक्रवार, आठवां दिन₹5.75 करोड़


‘माइकल’ वर्सेस ‘धुरंधर 2’

‘माइकल’ से आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तुलना करें, तो यहां भी कड़ी टक्कर दिखी। ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर छठा हफ्ता है और अब यह दम तोड़ती दिख रही है। छठे शुक्रवार यानी 37वें दिन इसने 2,699 शोज से कुल ₹1.60 करोड़ रुपये कमाए। 36वें दिन की तुलना में इसने 3.2% की बढ़त दिखाई जरूर, पर ‘माइकल’ की रिलीज से इसकी कमाई प्रभावित होती दिखी। साथ ही ‘भूत बंगला’ की रिलीज का भी इस पर असर पड़ा है। पर इसके बावजूद, इसने देशभर में ₹1,124.24 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹1,345.66 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। वहीं, इसने वर्ल्डवाइड ₹1,768.66 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं, बेशक, ‘माइकल’ को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला, पर फैंस को फिल्म पसंद आ रही है और वो इसे देखने थिएटर्स में उमड़ रहे हैं।

इन फिल्मों से ‘धुरंधर 2’ की टक्कर

दंगल – ₹2,070 करोड़ (2016)
बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़ (2017)
धुरंधर 2 – ₹1,766 करोड़* (2026)
पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़ (2024)
धुरंधर – ₹1,307 करोड़ (2025)

‘धुरंधर 2’ की कमाई का हिसाब-किताब

पहला हफ्ता- ₹674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता- ₹263.65 करोड़
तीसरा हफ्ता- ₹110.60 करोड़
चौथा हफ्ता- ₹54.70 करोड़
पांचवा हफ्ता- ₹19.52 करोड़
छठा शुक्रवार- ₹1.60 करोड़

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम