ADVERTISEMENT
Home » महाराष्ट्र » मुंबई मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में CMO और BSE का भी जिक्र; जानें पूरा मामला

मुंबई मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में CMO और BSE का भी जिक्र; जानें पूरा मामला

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त अलर्ट पर आना पड़ा, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. . .

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त अलर्ट पर आना पड़ा, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, इस मेल में मुख्यमंत्री कार्यालय यानी CMO, मेयर कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का भी उल्लेख किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

मेयर दफ्तर से लेकर BSE तक को उड़ाने की धमकी

जानकारी के अनुसार, मुंबई की मेयर को भेजे गए एक ई-मेल में उनकी कार और कार्यालय में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। ई-मेल सामने आने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे मेल में मुख्यमंत्री कार्यालय, मेयर कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का भी जिक्र किया गया है। इसे देखते हुए सभी संबंधित स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

धमकी भरा ई-मेल भेजने वालों की तलाश शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस, साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।

ADVERTISEMENT

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस तकनीकी जांच के जरिए ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही, धमकी में जिन जगहों का जिक्र किया गया है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

धमकी देने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह के लिए धमकी या बड़ी साजिश

सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की भी जांच कर रही हैं कि धमकी सिर्फ अफवाह फैलाने के मकसद से दी गई है या इसके पीछे कोई साजिश है। साइबर टीम ई-मेल के सर्वर लोकेशन, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही हैं ताकि इसे भेजने वाले को पकड़ा जा सके।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम