Home » देश » राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक; चार डिप्टी सीएम की चर्चा

राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक; चार डिप्टी सीएम की चर्चा

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में चल रही उठापटक अब खत्म हो गई है। दरअसल, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अब मंजूर कर लिया है। सिद्धारमैया ने जब इस्तीफा दिया. . .

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में चल रही उठापटक अब खत्म हो गई है। दरअसल, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अब मंजूर कर लिया है। सिद्धारमैया ने जब इस्तीफा दिया तब राज्यपाल मौजूद नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सचिव को सौंप दिया था। हालांकि बेंगलुरु आने के बाद राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया। इसके साथ ही अब राज्य में डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक 1 जून या 3 जून को DK शिवकुमार का शपथ ग्रहण होगा।

कर्नाटक में हो सकते हैं 4 डिप्टी सीएम

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों, एमएलसी उम्मीदवारों और मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिद्धारमैया मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना कम है। सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।

दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक

बता दें कि कर्नाटक में बीचे कई महीनों से सीएम पद को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि इस विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों नेता पहुंचे। बैठक में यह कहा गया कि राहुल गांधी जो फैसला लेंगे वहीं मान्य होगा। इसके बाद आखिरकार सिद्धरमैया को अपना इस्तीफा देना पड़ा। वहीं अब डीके शिवकुमार अगले सप्ताह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डीके शिवकुमार इससे पहले कई बार सीएम पद को लेकर दावा करते रहे।

सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा

दरअसल, सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘हाईकमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है।’ इसके साथ ही सिद्धारमैया ने कहा कि मेरे लिए राज्य का हित सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, ‘मैं कभी अधिकारी और पैसों के पीछे नहीं भागा हूं, प्रॉपर्टी नहीं बनाई। मतदाता की सेवा ही मेरे लिए जरूरी है। 50 साल की राजनीति की है। मेरा राजीनीतिक जीवन एक ओपन बुक है।’

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सिद्धारमैया नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से महत्वपूर्ण मुलाकात की। शुक्रवार को सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से 10 जनपथ स्थित आवास पर मिले। इस अहम बैठक में कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम