Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

शिमला के शोघी-मेहली बाइपास पर 900 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, दर्दनकार हादसे में तीन लोगों की गई जान

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार भोंग के पास रात करीब 09 बजे 900 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शिमला के शोघी-मेहली बाइपास रोड के भोंग के पास हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब नंबर की एक कार मैहली से सोलन की तरफ रही थी। इस दौरान भोंग के पास कार अनियंत्रित हो गई और 900 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कृष्ण (30) पुत्र चादिया गांव भाघल, अमर (15) पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और रजवीर (15) पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा की मौत हो गई। वहीं, घायल लखन (31) को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया है।
बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। यह लोग कबाड़ का काम करते हैं। वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि हादसे में कार करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़का। घायल लखन करीब 100 मीटर पहले जंगल में जा गिरा।
तीन लोग गाड़ी के साथ खाई में थे। इस दौरान करीब दो घंटे तक राज्य आपदा प्रबंधन, पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। जिसके बाद चारों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लखन का इलाज चल रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.