Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधाननगर पुलिस के संयुक्त अभियान में सिलीगुड़ी में लाखों रुपये का कफ सिरप बरामद किया गया। घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम दुलाल चौधरी (40) व दिलीप दास (46) है।
कल रात गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और प्रधाननगर थाने की पुलिस ने सर्किट हाउस से सटे इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने वहां बिजली का बोर्ड लगा एक चारपहिया वाहन जब्त किया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप व अवैध सामान बरामद किया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख रुपये है। आज गिरफ्तार लोगों को सिलीगुड़ी अदालत ले जाया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.