Home » दुनिया » स्कूल खुलने से कोरोना संक्रमण का खतरा: टीचर, स्टाफ हुए संक्रमित

स्कूल खुलने से कोरोना संक्रमण का खतरा: टीचर, स्टाफ हुए संक्रमित

चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) से दुनियाभर में कोहराम मचा है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 53 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 40 हजार के पास पहुंच गया है। इन. . .

चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) से दुनियाभर में कोहराम मचा है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 53 लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 40 हजार के पास पहुंच गया है। इन सबके बीच कोरोना लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बंद स्कूल और कॉलेज धीरे-धीरे खुलने लगे है। लेकिन इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।ताजा मामला पाकिस्तान का है। यहां स्कूलों के फिर से खुलने के बाद कोरोना संक्रमण  का दायरा बढ़ गया है। सिंध प्रांत में निजी और सरकारी स्कूलों के करीब 380 शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निगरानी और मूल्यांकन महानिदेशालय ने रविवार को रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि 380 मामलों में, 246 कराची की प्रांतीय राजधानी में दर्ज किए गए हैं।

Web Stories
 
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बिगड़ सकती है सेहत सर्दियों में गिलोय का जूस पीने से क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत भारत–रूस 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की महत्वपूर्ण बैठक