डेस्क। आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा का टीजर बीते रोज रिलीज हो गया है। इसके रिलीज होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना भी शुरू कर दी है। बॉलीवुड सितारे भी इस रेस में पीछे नहीं रहे और टीजर देख तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान ने भी फिल्म अल्फा की तारीफ में पोस्ट शेयर की है। अल्फा के दमदार टीजर में बॉबी देओल के साथ आलिया भट्ट का जबरदस्त एक्शन वाला रोल दिखाया गया है, जिससे दर्शकों को फिल्म के इंटेंस एक्शन और इमोशनल पहलुओं की झलक मिलती है। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर, फ़ैन्स और इंडस्ट्री के लोगों ने टीजर की जमकर तारीफ की और कई सेलेब्रिटीज ने स्क्रीन पर आलिया भट्ट के दमदार अंदाज की सराहना की।
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर को रीशेयर किया
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर को रीशेयर किया और इस तरह आने वाली फिल्म के लिए अपना समर्थन जताया। फिल्म में आलिया ने दमदार एक्शन दिखाया है और इसकी सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफें हो रही हैं। फिल्म को शिव राविल ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है जो खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी जबरदस्त उत्सुकता जाहिर
फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ‘अल्फा’ को लेकर अपनी जबरदस्त उत्सुकता जाहिर किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने लिखा, ‘मुझे इसकी आक्रामकता पसंद आई। आलिया की ‘अल्फा’ का बेसब्री से इंतजार है। बॉबी सर, आपकी आवाज मुझे बहुत पसंद आई।’
एक्टर कियारा आडवाणी टीजर देखकर काफी प्रभावित दिखीं और उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही शानदार लग रहा है। आलिया भट्ट आप कमाल की हैं। बॉबी देओल, शारवरी और अनिल कपूर को देखने का बेसब्री से इंतजार है।’
आलिया, तुम सच में कमाल की हो : अहान पांडे
इस नई रिलीज की तारीफ करने वालों में अहान पांडे, अनीट पड्डा और जूनियर एनटीआर भी शामिल हैं। एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अल्फा जबरदस्त है। आलिया, तुम सच में कमाल की हो। पूरी Alpha टीम को शुभकामनाएं।’ बुधवार सुबह ‘अल्फा’ का टीजर जारी किया गया, जिसमें आलिया भट्ट के किरदार ‘सीता’ की कहानी की पहली झलक दिखाई गई और दर्शकों को एक ट्रेंड जासूस बनने से पहले के उसके सफर से रूबरू कराया गया। शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, और शरवरी भी कहानी में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। ‘अल्फा’ अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होगी।
अल्फा फिल्म में आलिया की दमदार एक्शन देखने के बाद अमिताभ बच्चन भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट का उत्साह बढ़ाया। अमिताभ बच्चन ने भी जोर से उत्साह बढ़ाते हुए लिखा, ‘मेरी प्यारी आलिया को प्यार और शुभकामनाएं।’