Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » खेल » आईपीएल में विराट-धोनी की बादशाह खत्म, टॉप-10 की लिस्ट से हुए आउट , ये हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल में विराट-धोनी की बादशाह खत्म, टॉप-10 की लिस्ट से हुए आउट , ये हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

मुंबई। आईपीएल का जब आगाज हुआ था तब महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। समय बदलता रहा। विराट कोहली लंबे समय तक एक्सपेंसिव प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर रहे, तो अब समय ने फिर पलटी मारी है। अब. . .

मुंबई।  आईपीएल का जब आगाज हुआ था तब महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। समय बदलता रहा। विराट कोहली लंबे समय तक एक्सपेंसिव प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर रहे, तो अब समय ने फिर पलटी मारी है। अब ये दोनों ही सूरमा आईपीएल 2023 के सबसे महंगे प्लेयर्स की लिस्ट से आउट हो गए हैं। धोनी को CSK से 12 करोड़ मिल रहे हैं तो विराट को RCB से 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। आइए देखते हैं टॉप-10 की लिस्ट, जानिए कौन-कौन हैं शामिल….
ईशान किशन
मुंबई के इस स्टार खिलाड़ी को 15.25 करोड़ रुपये मिलेंगे।
ऋषभ पंत भी हैं इस लिस्ट में
दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत भी इस लिस्ट में हैं। हालांकि, वह इस बार खेलेंगे नहीं।
रविंद्र जडेजा को मिलते हैं धोनी से ज्यादा पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिलेंगे।
निकोलस पूरन हैं LSG में
वेस्टइंडीज के दूसरे क्रिस गेल कहे जाने वाले निकोलस पूरन को भी 16 करोड़ मिलेंगे। वह लखनऊ टीम का हिस्सा हैं।
आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइटराइडर्स के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल भी इस लिस्ट में हैं। उन्हें रोहित के बराबर 16 करोड़ मिलेंगे।
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें विराट-धोनी से ज्यादा पैसे मिलते हैं।
बेन स्टोक्स का भाव भी धोनी से ज्यादा
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को CSK से 16.25 करोड़ रुपये मिलेंगे।
कैमरून ग्रीन
कैमरून को मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
केएल राहुल को रोहित से भी ज्यादा पैसे
LSG के कप्तान केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट चेक करेंगे तो राहुल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
सैम करन सबसे महंगे
रिटेन और ऑक्शन में खरीदे गए प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन हैं। वह इस बार पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं।

Trending Now

आईपीएल में विराट-धोनी की बादशाह खत्म, टॉप-10 की लिस्ट से हुए आउट , ये हैं सबसे महंगे खिलाड़ी में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़