Home » मनोरंजन » आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट, एक्ट्रेस का बहुरानी अवतार देख फैंस हुए दीवाने

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट, एक्ट्रेस का बहुरानी अवतार देख फैंस हुए दीवाने

पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए आ रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। इस. . .

पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए आ रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का टाइटल आम्रपाली दुबे के करियर के लिए बेहद इमोशन से भरा है। आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर इस राज से पर्दा उठाया कि उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का एक गाना था “लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी।आज सालों बाद उसी गाने के बोल उनकी पूरी फिल्म का टाइटल बन चुके हैं।

क्या है होगी फिल्म की कहानी?

निर्देशक अजय झा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसी बहू की कहानी है, जो माॅर्डन और ट्रेडिशन बीच के अंतर को बहुत अच्छे से जानती है।आम्रपाली दुबे का किरदार एक ऐसी महिला का है जो न केवल अपने परिवार को जोड़कर रखती है, बल्कि अपने सम्मान से भी कोई समझौता नहीं करती है।फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने कहानी में पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म की एक बड़ी खासियत एक्ट्रेस संगीता तिवारी की बड़े पर्दे पर वापसी है। दर्शक उन्हें लंबे समय बाद एक भूमिका में देखेंगे। उनके अलावा फिल्म में जय यादव, अविनाश साही, राकेश बाबू और कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। संगीत की दुनिया के जादूगर ओम झा और रजनीश मिश्रा ने फिल्म के गानों को तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्स्ट लुक

जैसे ही आम्रपाली ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, कमेंट बॉक्स बधाइयों से भर गया।फैंस उनके ट्रेडिशनल लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, “तैयार हो जाइए हंसी, प्यार और फैमिली इमोशन से भरपूर एक शानदार कहानी के लिए। यह फिल्म आपके दिल को छू लेगी।” आपको बता दें कि 28 अप्रैल को फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले और निशांत उज्जवल के निर्माण में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी पारिवारिक हिट साबित हो सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम