Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उत्तर बंगाल में बढ़ाता जा रहा है ठंड का प्रकोप, कोहरे की आगोश में दिखा पूरा डुआर्स

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी । नए साल के साथ ही उत्तर बंगाल में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पूरे उत्तर बंगाल में कड़ाके की ठंड देखी गयी। जलपाईगुड़ी शहर सहित पूरा डुआर्स इलाका सुबह में कोहरे की आगोश में दिखा। कंपकंपाती ठंड के कारण सड़कों पर लोग कम नजर आ रहे हैं। गिने चुने जो लोग बाहर निकल रहे है, वो खुद को गर्म कपड़े में लिपट कर निकल रहे है। कहीं कहीं अलाव जलाकर लोग खुद को गर्म करने की कोशिश करते नजर आ रहे है।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते बंगाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। कोहरा छाने के साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार सुबह से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया, जलपाईगुड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही साथ ही हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, घना कोहरा के साथ घना कोहरा के साथ कुछ इत्रों में बारिश भी हो सकती। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी इसे ठंड और बढ़ेगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.