जलपाईगुड़ी। शनिवार सुबह जलपाईगुड़ी जिले का धूपगुड़ी इलाका कुहासे की चादर में ढका दिखा। इधर जलपाईगुड़ी में ठंड काफी बढ़ गई है।
सूरज बादलों के बीच लुका-छुपी करता रहा। रुक-रुक कर जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। लोगों को सुबह में सिहरन महसूस हुई। इस बदले मौसम ने तापमान का पारा गिरा दिया है। ठंडी हवा बहने से कनकनी बढ़ गई। लोगों को गर्म कपड़ों में देखा गया। शनिवार को अन्य दिनों से ज्यादा कुहासा था। ठंडी हवाओं के चलने के कारण कम ही लोग बाहर निकले। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। कुहासे की वजह से सड़कों पर वाहन भी काफी धीमी गति से चल रहे है।
Post Views: 0