Home » मनोरंजन » Bhoot Bangla X Review: रिलीज होते ही छाई अक्षय कुमार की भूत बंगला, हॉरर कॉमेडी देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Bhoot Bangla X Review: रिलीज होते ही छाई अक्षय कुमार की भूत बंगला, हॉरर कॉमेडी देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी समय से लोग इंतजार में थे। जब जब खिलाड़ी कुमार प्रियदर्शन के साथ नजर आते हैं वो धमाका ही करते हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो. . .

डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी समय से लोग इंतजार में थे। जब जब खिलाड़ी कुमार प्रियदर्शन के साथ नजर आते हैं वो धमाका ही करते हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो चुकी है और जैसी रिलीज हुई लोग एक्स पर इसको लेकर बातें कर रहे हैं।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, असरानी, ​​राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी नजर आ रही हैं। मुख्य भूमिका में इन किरदारों ने कमाल का जादू बिखेरा है। अक्षय कुमार की ये फिल्म पहले दिन कितनी शानदार ओपनिंग देगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन लोगों को फिल्म कैसी लगी है वो आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है।

भूत बंगला देख क्या बोले लोग?

अक्षय कुमार की फिल्म पूरे देश में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ”BhoothBangla को हर तरफ से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, लगता है हम ज़बरदस्त वापसी कर रहे हैं दोस्तों!!”

एक ने लिखा, ”भूतबंगला के क्रेज के बीच असरानी सर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखना वाकई एक शानदार अनुभव है, प्रियदर्शन ने वाकई उस क्लासिक सिचुएशनल कॉमेडी को वापस ला दिया है जिसे हम सभी बहुत याद कर रहे थे। 2026 की पहली बड़ी हॉरर-कॉमेडी आ गई है!”एक ने लिखा, ”जबरदस्त फिल्म है।” इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस का अनुमान

अक्षय कुमार करीब 6 महीने के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल की कमाई करने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रियदर्शन की ये हॉरर कॉमेडी पहले दिन करीब 15-18 करोड़ के बीच बिजनेस करने में कामयाब हो सकती है। इस दौरान उसके सामने धुरंधर 2 खड़ी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम