Home » मनोरंजन » ‘वो खून पीती है और काला जादू करती है…’, कंगना रनौत के Ex बॉयफ्रेंड के रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोपों पर अब छलका एक्ट्रेस का दर्द

‘वो खून पीती है और काला जादू करती है…’, कंगना रनौत के Ex बॉयफ्रेंड के रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोपों पर अब छलका एक्ट्रेस का दर्द

डेस्क। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने इस कठिन दौर को याद किया है, जब उनपर काला जादू करने के आरोप उनके खुद. . .

डेस्क। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने इस कठिन दौर को याद किया है, जब उनपर काला जादू करने के आरोप उनके खुद के बॉयफ्रेंड ने लगाए थे। एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उस समय उन्हें चुड़ैल तक कहा गया था। इसके साथ उनके खिलाफ पूरा माहौल बना दिया गया था।

एक्स लवर ने पर कंगना रनौत किया था ‘विच हंट’

कंगना रनौत ने बताया कि उनके पुराने रिलेशन से जुड़े विवाद के बाद कई लोगों ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि उस समय कुछ लोग उन्हें डायन और खून पीने वाली तक कहने लगे थे। कंगना के मुताबिक यह एक तरह का ‘विच हंट’ था, जिसमें उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। इसके साथ ही कंगना ने बिना नाम लिए अपने एक्स बॉयफेंड द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया और कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे। यह विवाद उस समय काफी सुर्खियों में रहा था और इंडस्ट्री में भी इसका असर देखने को मिला था।

कम उम्र में एक्ट्रेस ने झेला मुश्किल दौर

एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त वह सिर्फ 26 से 27 साल की उम्र के आसपास थीं। उस दौरान वह अकेले ही पूरे विवाद और मुश्किल दौर से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी और वह इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए लगातार कोशिश कर रही थीं।

‘क्वीन’ की सफलता से मिली ताकत

कंगना रनौत ने बताया कि उस मुश्किल समय में उनकी फिल्म ‘क्वीन’ की सफलता ने उन्हें हिम्मत दी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इसके साथ ही समीक्षकों ने भी इसकी सराहना की थी, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली थी।

अध्ययन सुमन ने लगाए थे आरोप

वहीं बता दें कि साल 2016 में, अध्ययन ने बताया था कि ब्रेकअप के सात साल बाद उन्होंने कंगना के खिलाफ केस क्यों दर्ज कराया था। उन्होंने अपने बयान में कंगना पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि लंबे समय तक उन्होंने इस मामले को छुपाकर रखा, लेकिन बाद में दर्द और तनाव के चलते उन्हें यह बात सामने लानी पड़ी।

कंगना रनौत का करियर

कंगना रनौत ने 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘फैशन’, ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। वह चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं और उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं और हाल ही में फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम