Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 Box Office Day 29: ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का फैला आतंक, 12 बजे तक कूटे इतने नोट

Dhurandhar 2 Box Office Day 29: ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का फैला आतंक, 12 बजे तक कूटे इतने नोट

डेस्क। ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए एक महीना होने को है. इतना समय होने के बाद भी ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लगातार रणवीर सिंह (Ranveer Singh)की फिल्म को देखने के लिए. . .

डेस्क। ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए एक महीना होने को है. इतना समय होने के बाद भी ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लगातार रणवीर सिंह (Ranveer Singh)की फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों के बाहर चक्कर लगा रहे हैं. बॉलीवुड सितारे भी अब तो इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. वहीं समय के साथ धुरंधर 2 कमाई के नए नए रिकॉर्ड्स बना रही है. वहीं अगर बात की जाए 29वें दिन की तो फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 12 बजे तक 0.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन इंडिया में कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ग्रॉस कलेक्श 1,316.76 करोड़ रुपए हो गया है. धुरंधर 2 का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,099.98 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. इस फिल्म को आज 3,318 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि 29वें दिन भी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने ठीकठाक शुरूआत कर ली है. वैसे भी आज फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आने वाली है. आज से फिल्म के पेड रिव्यूज शुरू होने वाले हैं. माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की हालत खराब कर सकती है. वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर बीते कुछ समय से कोई भी अच्छी हॉरर कॉमेडी फिल्म रिलीज नहीं हुई है.

भूत बंगला डूबोएगी धुरंधर 2 की नइया?

इतिहास गवाह है कि जब जब बॉक्स ऑफिस पर कोई हॉरर कॉमेडी फिल्म आती है तब तब सिनेमाघरों में बवाल मच जाता है. किसी ने नहीं सोचा था कि स्त्री जैसी लो बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबकी हालत खराब कर देगी. ऐसे में लोगों ने भूत बंगला से भी काफी उम्मीदें लगा रखी हैं. वहीं धुरंधर 2 भी पीछे हटने के लिए राजी नहीं है. बीते दिन भी इस फिल्म ने जमकर नोट बटोरे हैं. बीते दिन धुरंधर 2 ने 4.05 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था जो कि बाकी दिनों से बहुत कम था. कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ की कमाई वीकेंड के मौके पर बढ़ सकती है. वैसे भी हर वीकेंड पर धुरंधर 2 के चाहने वाले फिल्म देखने पहुंच जाते हैं.

धुरंधर 2 को लेकर मचा हुआ घमासान

अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों को लेकर बवाल मच गया था. फिल्म निर्माता राजीव राय ने फिल्म में ओये-ओये गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी. इतना ही नहीं राजीव राय ने आदित्य धर को चोर तक बता दिया था. जिसके बाद अब हाई कोर्ट ने राजीव राय की फटकार लगाई है. इससे पहले संतोष कुमार ने आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी करने के आरोप लगाए थे. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम