डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में मुंबई में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में नजर आए, लेकिन उनका बदला हुआ हुलिया और शारीरिक कमजोरी देखकर फैंस बुरी तरह चिंतित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक्टर को क्या हुआ है। 60 वर्षीय सलमान अचानक से काफी कमजोर और थके हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
मुंबई के एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे सलमान खान
सलमान खान शुक्रवार को मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के दफ्तर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अथॉरिटी के एडवांस्ड डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों से विस्थापित हुए लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां भी सौंपीं। इवेंट के वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आए, लोगों का ध्यान अभिनेता की सेहत और उनके लुक पर गया। चेहरे पर झुर्रियां, मुरझाई हुई स्किन और शरीर में साफ दिख रही थकान ने फैंस को हैरान कर दिया।
Salman Khan has aged. He is 60.
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) July 19, 2026
Time never stops for anyone. No matter how iconic someone is, time eventually catches up. pic.twitter.com/UHvWgZjoMz
‘आंखों की चमक और अंदाज गायब है’
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई फैंस ने यहां तक टिप्पणी कर दी कि सलमान अपने पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा से भी ज्यादा उम्रदराज और कमजोर दिख रहे हैं। एक प्रशंसक ने बेहद भावुक होकर लिखा कि यह देखना वाकई दर्दनाक है। फिल्मों में तो ‘भाई’ अकेले ही 50-50 गुंडों से भिड़ जाते हैं, लेकिन यहां उनके चेहरे की वो खास चमक और स्वैग पूरी तरह गायब है। उनकी आंखों में गहरी थकान दिख रही है और ऐसा लग रहा है कि वह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या (Health Issue) से जूझ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि उन्हें चलने में भी थोड़ी असहजता हो रही थी।
‘उम्र को सहजता से स्वीकार करना मजाक उड़ाने की बात नहीं’
चर्चाओं के बीच सलमान खान के कई वफादार फैंस उनके समर्थन में भी खड़े हुए हैं। उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। एक फैन ने लिखा कि जहां बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स बुढ़ापे और अपनी शारीरिक कमियों को छुपाने के लिए हर मुमकिन कोशिश या सर्जरी करते हैं, वहीं सलमान खान ने