ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » दिलीप घोष का बड़ा बयान, कहा “अल्पसंख्यकों के विकास की जिम्मेदारी बीजेपी की नहीं

दिलीप घोष का बड़ा बयान, कहा “अल्पसंख्यकों के विकास की जिम्मेदारी बीजेपी की नहीं

कोलकाता। दिलीप घोष ने सॉल्टलेक के सेंट्रल पार्क में मीडिया से बातचीत के दौरान कई विवादित और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि बंगाल के “सर्वांगीण विकास” के लिए हर विभाग महत्वपूर्ण है और मंत्रालयों को लेकर. . .

कोलकाता। दिलीप घोष ने सॉल्टलेक के सेंट्रल पार्क में मीडिया से बातचीत के दौरान कई विवादित और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि बंगाल के “सर्वांगीण विकास” के लिए हर विभाग महत्वपूर्ण है और मंत्रालयों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

अल्पसंख्यकों का काफी विकास हो चुका है

अल्पसंख्यकों विकास विभाग को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलीप घोष ने कहा कि “अल्पसंख्यकों का काफी विकास हो चुका है, फिर भी वे गरीब, अशिक्षित और अपराध में लिप्त हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की “अल्पसंख्यकों के विकास की कोई जिम्मेदारी नहीं है क्योंकि वे बीजेपी को वोट नहीं देते।” हालांकि विभाग को समाप्त किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी करेगी और आने वाले समय में “कई नई चीजें शुरू होंगी, जबकि कई पुरानी व्यवस्थाएं बंद होंगी।”

आदिवासी और जनजातीय समुदायों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया

उन्होंने आदिवासी और जनजातीय समुदायों की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब उनकी प्राथमिकता उन वर्गों का विकास होगा जो अब तक पीछे रह गए हैं।
राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर दिलीप घोष ने पुलिस प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पुरानी सरकार की पुरानी संस्कृति अभी भी चल रही है” और पुलिस अब तक पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई है। उनके मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और हिंसा में शामिल लोगों को “काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।”

ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी अब विधानसभा में बैठने की “योग्यता खो चुकी हैं

राज्यपाल द्वारा पूर्व कैबिनेट को गजट नोटिफिकेशन के जरिए बर्खास्त किए जाने पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब विधानसभा में बैठने की “योग्यता खो चुकी हैं” और फिलहाल उनके पास “कालीघाट में बैठकर झालमुड़ी खाने” के अलावा कोई काम नहीं है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम