Home » दिल्ली » दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोग रेस्क्यू, एक व्यक्ति मलबे में फंसा, बचाव कार्य जारी

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोग रेस्क्यू, एक व्यक्ति मलबे में फंसा, बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पूरी इमारत ढह गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे दमकल विभाग को मिली। बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों. . .

नई दिल्ली। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पूरी इमारत ढह गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे दमकल विभाग को मिली। बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा ह। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। हालांकि, अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। दमकल और राहत दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और घायलों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं। फिलहाल किसी की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

साकेत में गिरी थी पांच मंजिला इमारत

इससे पहले शनिवार को साकेत इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से भीषण हादसा हुआ था। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें ज्यादातर छात्र शामिल थे। रेस्क्यू टीम ने मलबे से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसमें से 7 लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि जहां इमारत का मलबा गिरा, वहां मेडिकल छात्रों की कैंटीन स्थित थी। हादसे के दौरान कई छात्र कैंटीन में मौजूद थे। जिससे वे मलबे के नीचे दब गए।
इस हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई है।

दिल्ली में इमारत ढहने के पुराने हादसे

दिल्ली में इससे पहले जुलाई 2025 को वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढही थी। जिसमें 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 8 अन्य घायल हुए थे। वहीं अप्रैल 2025 में मुस्तफाबाद में चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। जिसमें मृतकों की संख्या 11 हो गई थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम