Home » पश्चिम बंगाल » दुर्गापूजा से पहले दुनिया की सबसे बड़ी ‘फैशन वॉर्डरोब’, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन

दुर्गापूजा से पहले दुनिया की सबसे बड़ी ‘फैशन वॉर्डरोब’, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन

कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले कोलकाता में एक अनोखी पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है। निजी कंपनी की ओर से दुनिया की सबसे बड़ी ‘फैशन वॉर्डरोब’ तैयार की गई है। शुक्रवार को सॉल्टलेक स्थित सिटी सेंटर 1 में मुख्यमंत्री शुभेंदु. . .

कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले कोलकाता में एक अनोखी पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है। निजी कंपनी की ओर से दुनिया की सबसे बड़ी ‘फैशन वॉर्डरोब’ तैयार की गई है। शुक्रवार को सॉल्टलेक स्थित सिटी सेंटर 1 में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस विशाल इंस्टॉलेशन का औपचारिक उद्घाटन किया। बताया गया कि 50 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी इस वॉर्डरोब को उद्घाटन के दिन ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मान्यता मिली। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों को इसका प्रमाणपत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, बिधाननगर के प्रशासक रवि अग्रवाल और बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर अमित राठौर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

उद्योग और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का संदेश

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को राज्य में औद्योगिक और कारोबारी संभावनाओं के सकारात्मक संकेत के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर निजी क्षेत्र की पहल को भी प्रोत्साहित करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से कारोबारी और औद्योगिक माहौल को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार पिछले कुछ महीनों से राज्य में बिजनेस और इंडस्ट्री फ्रेंडली वातावरण तैयार करने के लिए सरकारी और निजी स्तर पर कई कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कारोबारी माहौल को बेहतर बनाना मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

110 से बढ़कर 250 स्टोर करने का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी के विस्तार और रोजगार को लेकर भी जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, फिलहाल पश्चिम बंगाल में कंपनी के करीब 110 स्टोर हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ाकर 250 करने का लक्ष्य रखा गया है। mमुख्यमंत्री ने कहा कि स्टोर की संख्या बढ़ने से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कंपनी के अनुसार, इस समय 10 राज्यों में उसके कुल 275 स्टोर हैं। इनके जरिए करीब 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 75,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। कंपनी के साथ करीब 825 MSME वेंडर भी जुड़े हुए हैं।

राज्य में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी

कंपनी ने पश्चिम बंगाल में अपने निवेश का दायरा बढ़ाने की इच्छा भी जताई है। इसके तहत राज्य में सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए कंपनी को जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। उन्होंने इसे राज्य में निवेश और उद्योगों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

तीन साल में 5 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का प्लान

मुख्यमंत्री के मुताबिक, कंपनी ने अब तक पश्चिम बंगाल में करीब 1,900 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आने वाले तीन वर्षों में कंपनी की ओर से अतिरिक्त 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि इस तरह के निवेश से राज्य में रोजगार के और अवसर पैदा होंगे तथा स्थानीय कारोबार और MSME क्षेत्र को भी फायदा मिल सकता है।

न्यूटाउन के डेटा सेंटर का भी किया जिक्र

राज्य में निवेश के माहौल का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने हाल ही में न्यूटाउन में एलएंडटी के डेटा सेंटर के उद्घाटन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े निजी निवेश के लिए माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गापूजा जैसे बड़े त्योहार से पहले दुनिया की सबसे बड़ी वॉर्डरोब का उद्घाटन अपने आप में खास उपलब्धि है।

13 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा इंस्टॉलेशन

दुर्गापूजा से पहले तैयार किए गए इस विशाल फैशन इंस्टॉलेशन को देखने का मौका आम लोगों को भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह वॉर्डरोब 13 सितंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। त्योहारी मौसम में रोजमर्रा के फर्नीचर को एक बड़े आकर्षण और रिकॉर्ड बनाने वाले इंस्टॉलेशन का रूप देने की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम