Home » लेटेस्ट » दोहा से उड़ान भरते ही बिगड़ी पायलट की तबीयत, मस्कट डायवर्ट हुई इंडिगो की फ्लाइट

दोहा से उड़ान भरते ही बिगड़ी पायलट की तबीयत, मस्कट डायवर्ट हुई इंडिगो की फ्लाइट

बेंगलुरु। इंडिगो की दोहा से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट को पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद ओमान की राजधानी मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट ने गुरुवार सुबह दोहा से उड़ान भरी थी, लेकिन बेंगलुरु जाने के बजाय कुछ ही. . .

बेंगलुरु। इंडिगो की दोहा से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट को पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद ओमान की राजधानी मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट ने गुरुवार सुबह दोहा से उड़ान भरी थी, लेकिन बेंगलुरु जाने के बजाय कुछ ही देर बाद मस्कट में लैंडिंग कराई गई।

उड़ान के दो घंटे के भीतर बदला रूट

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, A320neo विमान (फ्लाइट नंबर 6E 1302) ने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी के बाद सुबह लगभग 3 बजे दोहा से उड़ान भरी। उड़ान भरने के दो घंटे से भी कम समय बाद विमान ने मस्कट की ओर रुख कर लिया।

पायलट की तबीयत बिगड़ने पर घोषित हुआ ‘मेडे’ इमरजेंसी

उड़ान के दौरान फ्लाइट के एक पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए विमान की ओर से ‘Mayday’ इमरजेंसी घोषित की गई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट किया गया। इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रू के एक सदस्य को तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत थी, जिसके चलते फ्लाइट की लैंडिंग मस्कट में कराई गई।

मस्कट में मेडिकल जांच, अब हालत बेहतर

मस्कट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मेडिकल टीम ने बीमार क्रू सदस्य की जांच की। एयरलाइन के मुताबिक, उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान और क्रू की व्यवस्था

इंडिगो ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक विमान और नए क्रू की व्यवस्था की। मस्कट में इंतजार कर रहे यात्रियों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया और उन्हें नियमित रूप से फ्लाइट से जुड़ी जानकारी दी गई।

पायलट के असमर्थ होने पर क्यों डायवर्ट होती है फ्लाइट?

उड़ान के दौरान किसी पायलट का अचानक बीमार पड़ना या ड्यूटी जारी रखने में असमर्थ होना गंभीर स्थिति मानी जाती है। Airbus A320 फैमिली के विमान सामान्य तौर पर दो पायलटों के साथ संचालित होते हैं। ऐसे में यदि किसी एक पायलट की स्थिति उड़ान जारी रखने के लिए उपयुक्त न हो, तो यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को नजदीकी उपयुक्त एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जा सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम