Home » देश » पीएम बोले- हजारों लोगों का ये रैला, पश्चिम बंगाल में करेंगे खेला; राज्य परिवर्तन के लिए तैयार, TMC का भय का राज बदलेंगे

पीएम बोले- हजारों लोगों का ये रैला, पश्चिम बंगाल में करेंगे खेला; राज्य परिवर्तन के लिए तैयार, TMC का भय का राज बदलेंगे

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पश्चिम बंगाल में हैं। उनकी पुरवा वर्धमान जिले के कटवा में चुनावी रैली में कहा कि बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है। यहां की महान विरासत पर टीएमसी ने ऐसा पाप किया है कि. . .

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पश्चिम बंगाल में हैं। उनकी पुरवा वर्धमान जिले के कटवा में चुनावी रैली में कहा कि बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है। यहां की महान विरासत पर टीएमसी ने ऐसा पाप किया है कि इन पर पिछड़ेपन का दाग लगा दिया।
पीएम ने कहा कि अब बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वह बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कल ही घोषणापत्र जारी किया, इसमें आपको जो 6 गारंटियां दी हैं। उन्हें लागू करने का रोडमैप है। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है।

बंगाल के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा

पीएम मोदी ने कहा कि बर्धमान सहित पूरे बंगाल के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा। बंगाल की धरती से शरणार्थी परिवारें को भी गारंटी देने आया हूं। हमारे मतुआ और नामशूद्र सभी परिवार यहां किसी टीएमसी की नेता की कृपा से नहीं हैं। आप यहां संविधान के संरक्षण में हैं।
ताकि सभी शरणार्थियों को संविधान की गारंटी मिले। सरकार बनते ही इन सभी को सीएए को नागरिकता देने का काम और तेज किया जाएगा। हर घुसपैठिए से कहूंगा कि वो अपना बोरिया बिस्तर बांध लें, जो यहां आए, नकली कागज बनाए, सरकारी योजनओं का फायदा लिया। उन सभी का हिसाब होगा।
दुनिया के विकसित देश भी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाल रहे हैं। भारत तो विकसित होने के रास्ते में हैं। अगर किसी घुसपैठिए को फर्जी राशन कार्ड दिया जाए तो वह आपके हक का चावल लूटेगा। अगर कोई घुसपैठिया फर्जी अधारकार्ड बनाता है तो वह किसान के हक का पैसा भी लूट लेगा। इसलिए आपको सतर्क रहना है टीएमसी को मौका नहीं देना है।

टीएमसी सरकार ने जनता का बहुत नुकसान किया


पीएम मोदी ने कहा कि आपके पड़ोस में असम है, वहां पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाख को ट्रेनिंग मिली है। बिहार में भी एक लाख दस हजार से ज्यादा को ट्रेनिंग दी गई है। हर एक को 15 हजार के आधुनिक औजार दिए गए हैं, लेकिन टीएमसी की निर्माम सरकार ने यहां लागू नहीं होने दिया। आपका बहुत बड़ा नुकसान किया है। यहां आयुष्मान योजना भी लागू नहीं होने दिया। इसलिए मैं गारंटी देता हूं कि 4 मई के बाद जब यहां बीजेपी का सीएम शपथ लेगा, तब पहली कैबिनेट बैठक में ही यहां आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। यह मोदी की गारंटी है।

भाजपा जो कहती है करके दिखाती है

पीएम मोदी ने कहा कि आप याद रखिए बीजेपी का इतिहास और रिकॉर्ड कहता है कि जो कहती है वो करके दिखाती है। बीजेपी के लिए बंगाल की जनता का प्रेम देखकर टीएमसी पैनिक मोड में आ गई है।
टीएमसी कह रही है कि भाजपा आएगी तो ये योजना बंद होगी, वो योजना बंद हो जाएगी। आप ये विश्वास रखो भाजपा कुछ भी बंद नहीं करेगी। भाजपा इनकी दुकान बंद करेगी। लूट बंद करेगी।
मैं बंगाल की बेटियों को भरोसा देने आया हूं। हमने हर महीने ₹3 हजार देने का ऐलान किया है। हम ये सब तो करेंगे ही, सबसे बड़ी बात बीजेपी के सेवाकाल में बंगाल की हर बहन-बेटी बिना भय के कभी भी कहीं भी आ जा सकेगी।
महिलाओं को सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलेगा। यही बीजेपी और टीएमसी सरकार में सबसे बड़ा अंतर है। हमारी गारंटियां कैसे पूरी होंगी ये भी हमने जनता के सामने रखा है। यहां बीजेपी सरकार बनते ही केंद्र की हर योजना का लाभ मिलेगा।
बीजेपी यहां ऐसे उद्योग लगाएगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सके। जो युवा सरकारी भर्ती के लिए ओवरएज हो गए उन्हें छूट देने का ऐलान किया है। सरकार विभागों में जो खाली पद हैं उन्हें तेजी से भरा जाएगा।

ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा

पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा। बीजेपी के राज में सचिवालय तक भयमुक्त और ट्रांसपेरेंट व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त होगी और सिंडिकेट की जगह हर काम के लिए पारदर्शी प्रोसेस बनया जाएगा।
बीजेपी सरकार में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई होगी। टीएमसी के 15 साल के राज ने बंगाल के हर नागरिक हर परिवार को सिर्फ भयभीत रखा है। ये चुनाव इसी भय को मिटाने का चुनाव है। TMC के भय से मुक्त और भाजपा के भरोसे से युक्त बंगाल हमें बनाकर देना है।
यही विकसित बंगाल की दिशा में हमारा पहला कदम होगा। बंगाल के पास वोट है। इतना लंबा समुद्री तट है, उपजाऊ जमीन है। बंगाल का सामर्थ्य किसी से भी कम नहीं है। अगर कमी है तो सुशासन की कमी है। नियत की कमी है। वर्धमान को तो धान का कटोरा भी कहा जाता है। इस क्षेत्र की पहचान जूट से रही है। जमीन ऐसी है साल में 3 बार फसल ली जा सकती है।
सीताभोग मिहीदान की मीठी सुगंध दुनिया भर में फैलती है। आलू खरीद का वादा किया था लेकिन आज आलू सड़ रहा है। हर किसान का यही हाल है। बंगाल बीजेपी ने अनेक घोषणाएं की हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि 9 हजार रुपया मिलेगी। 6 हजार केंद्र से 3 हजार बंगाल की बीजेपी सरकार देगी। जूट की खेती और उद्योग के गौर व को फिर से स्थापित कयिा जाएगा।

बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि कटवा की ये धरती चैतन्य महाप्रभु की भूमि है। राजशेखर बासु, सत्येंद्र नाथ दत्ता, काशीराम दासजी जैसी अनेक प्रेरक विभूतियों का नाता इस पवित्र मिट्‌टी से है। इतनी महान विरासत पर टीएमसी ने ऐसा पाप किया है कि इन पर पिछड़ेपन का दाग लगा दिया।
अब बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वह बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कल ही घोषणापत्र जारी किया है। इसमें मैंने जो आपको जो 6 गारंटियां दी हैं। उन्हें लागू करने का रोडमैप है।
मैं बंगाल बीजेपी के सभी साथियों को इसके लिए बधाई देता हूं। मोदी की गारंटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को भय को हटा करके भरोसे में बदलने की है। ये पूरी कैसे होगी। इसका पूरा खाका घोषणापत्र में है।
बीजेपी भ्रष्टाचार और कानून को लेकर श्वेत पत्र जारी करेगी। ताकि टीएमसी के हर गुंडे, सिंडिकेट, मंत्री का कानूनी रूप से पूरा हिसाब लिया जा सके।

पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की तारीफ की

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के साथ-साथ 4 और राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। असम, केरलम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। वहां भारी मतदान हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में वोटिंग के लिए निकले हैं। महिलाओं ने बहुत बड़ी संख्या में वोट डाले हैं।
मैं इलेक्शन कमीशन केा बधाई देता हूं कि एक भी हिंसा की घटना के बिना इतना भारी मतदान हुआ है। हमने महाराष्ट्र बिहार हरियाणा में देखा है जहां भी भारी मतदान हुआ है, जहां भी महिलाएं वोट डालने निकली हैं। वहां भाजपा और NDA को प्रचंड बहुमत मिला है।
केरल में तो स्थिति ये है कि LDF और UDF खुद के जीतने का दावा तक नहीं कर रहे। वे अपनी हार पक्की देख रहे हैं। अब बंगाल में भी बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है। आपमें जो जोश और जज्बा देख रहा हूं वो विजय का है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम