ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » फांसीदेवा में ट्रेन के धक्के से महिला की हुई मौत, छाया मातम

फांसीदेवा में ट्रेन के धक्के से महिला की हुई मौत, छाया मातम

सिलीगुड़। सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही ट्रेन के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना फांसीदेवा के निजबाड़ी इलाके के रेलवे लाइन पर घटित हुई। घटना की खबर पाकर सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन. . .

सिलीगुड़। सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही ट्रेन के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना फांसीदेवा के निजबाड़ी इलाके के रेलवे लाइन पर घटित हुई। घटना की खबर पाकर सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन शव को देख उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। खबर पाकर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसने रेलवे पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान फांसीदेवा के धमनगाचे निवासी प्रगति कर्मकार के रूप में हुई है।प्रगति कर्मकार की मौत से इलाके में मातम छया हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी|

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम