ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, रवीना को देख फटी आंखें, अक्षय चिल्लाए- आलू ले लो, प्याज ले लो

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, रवीना को देख फटी आंखें, अक्षय चिल्लाए- आलू ले लो, प्याज ले लो

डेस्क। ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज होने के बाद इसका टाइटल ट्रैक भी आ गया है। इसमें फिल्म की कास्ट के 25 कलाकार गाते-नाचते और धूम मचाते नजर आ रहे हैं। फैंस की उम्मीद भी गई है कि. . .

डेस्क। ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज होने के बाद इसका टाइटल ट्रैक भी आ गया है। इसमें फिल्म की कास्ट के 25 कलाकार गाते-नाचते और धूम मचाते नजर आ रहे हैं। फैंस की उम्मीद भी गई है कि उन्हें वही कॉमेडी फिर से देखने को मिलेगी।

वेलकम टू द जंगल का गाना

‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक सोमवार को रिलीज हुआ, जो शुरुआत से ही वेलकम फ्रैंचाइजी की खासियत को बरकरार रखता है। गाने की शुरुआत पहली फिल्म के एक डायलॉग से होती है, ‘आलू ले लो…कांदे ले लो,’ फिर एक चिंपैंजी के हैरान चेहरे को दिखाया जाता है और उसके बाद फिल्म की बड़ी कास्ट दिखाई देती है। फिल्म में पूरे 25 एक्टर्स हैं और वो सारे ही इस गाने में दिखाई दे रहे हैं।
पिछली फिल्मों की को ध्यान में रखते हुए, यह गाना नए कलाकारों को पेश करता है, साथ ही फ्रैंचाइजी की मस्ती और एनर्जी को भी बनाए रखता है, जो हमेशा से इस फ्रैंचाइजी का बेस रहा है। लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा शॉकिंग उनके लिए रहीं उर्वशी रौतेला। उन्हें पोस्टर में नहीं देखा गया था और गाने में वो दिखी हैं। लारा दत्ता गाने में नहीं हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या उर्वशी ने लारा को रिप्लेस किया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक

इस गाने में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा नजर आते हैं। शान, प्रिया पाटीदार और विक्रम मोंट्रोस ने इसे अपनी आवाज दी है। गाना मेघा बाली ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्रम मोंट्रोस ने तैयार किया है और इसे प्रोड्यूस भी किया है।

ADVERTISEMENT

क्या बोले फैंस?

लोग अक्षय कुमार की फिल्म की तारीफ तो कर रहे हैं, साथ ही भारी कास्ट को देखकर एक्साइटेड भी हो गए हैं। एक ने लिखा- वेलकम वाला मजा बरकरार लग रहा है। एक यूजर ने कहा- अक्षय की पुरानी कॉमेडी अब लौटी है। एक फैन ने लिखा- रवीना और अक्षय एक साथ जबरदस्त लग रहे हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर

फिल्म का टीजर 15 मई को जारी किया गया था और इससे पता चलता है कि कहानी एक नकली फिल्म के इर्द-गिर्द घूमती है जो गड़बड़ हो जाती है, और भ्रम, फन और गलतियों की कॉमेडी से भरी कहानी को आगे बढ़ाती है। टीजर की शुरुआत इस चेतावनी के साथ हुई, ‘इस फिल्म मेकिंग में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया। सिवाए कुछ घोड़ों और हम जैसे कुछ गधों को छोड़कर।’

‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज डेट

‘वेलकम टू द जंगल’ को बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले फिरोज ए नाडियाडवाला ने बनाया है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। अक्षय कुमार दूसरे पार्ट में शामिल न होने के बाद इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम