Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में मतगणना के बीच CM ममता बोलीं- मनमानी कर रहा चुनाव आयोग, डटे रहें TMC कार्यकर्ता, घर के बाहर जय श्रीराम के नारे; आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़

बंगाल में मतगणना के बीच CM ममता बोलीं- मनमानी कर रहा चुनाव आयोग, डटे रहें TMC कार्यकर्ता, घर के बाहर जय श्रीराम के नारे; आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़

कोलकाता। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है।. . .

कोलकाता। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है। अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। उधर आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ की गई।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

भाजपा को इस बार 6% वोट ज्यादा, सीटें 93 बढ़ती दिख रहीं

2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 93 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।
भवानीपुर में चौथे राउंड के बाद ममता बनर्जी 8400 वोटों से आगे

आरजीकर रेप विक्टिम की मां 2763 वोटों से आगे

आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप विक्टिम की मां और BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 2763 से ज्यादा वोटों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं।

सुवेंदु अधिकारी बोले- जनता का संदेश साफ है

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, भाजपा को 45% वोट मिले और TMC को 38%, संदेश स्पष्ट है और रुझान भी स्पष्ट है।

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगे

रुझानों में भाजपा को मिली बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। इसी उत्साह में मतगणना के बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

चुनाव रुझानों पर सीएम ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव रुझानों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही राउंड की मतगणना हुई है और जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी तो चुनाव नतीजे पलट भी सकते हैं। उन्होंने पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को मतदान केंद्रों से नहीं हटने की अपील की।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम