Home » पश्चिम बंगाल » ‘बंगाल में ममता बनर्जी से हारने के बाद पीएम पद से इस्तीफा दें मोदी’, टीएमसी सासंद डेरेक ओ ब्रायन की चुनौती

‘बंगाल में ममता बनर्जी से हारने के बाद पीएम पद से इस्तीफा दें मोदी’, टीएमसी सासंद डेरेक ओ ब्रायन की चुनौती

कोलकाता। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है। ब्रायन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से हारने पर पीएम मोदी को पद से इस्तीफा देने की चुनौती. . .

कोलकाता। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है। ब्रायन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से हारने पर पीएम मोदी को पद से इस्तीफा देने की चुनौती दी। ओ ब्रायन ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि पीएम मोदी ने स्वयं को राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के चेहरे के रूप में पेश किया है और उन्हें चुनौती स्वीकार करने के लिए कहा है।
टीएमसी सांसद ओ ब्रायन ने कहा कि आपने स्वयं ही बंगाल की सभी 294 सीट पर उम्मीदवार होने की घोषणा की है। बड़े-बड़े दावे करना बंद करें और इस चुनौती को स्वीकार करें। चार मई को जब ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस बंगाल में जीत हासिल करें, तो मोदी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का साहस दिखाएं। ओ ब्रायन की यह टिप्पणी राज्य में विधानसभा चुनाव के बीच आई है।

दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी है। बुधवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

एनडीए ने ठोका जीत का दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कुछ बूथों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर भाजपा के पोलिंग एजेंटों पर हमला करने की खबरों पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने हताशा में आकर हिंसा का सहारा लिया है। कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। लेकिन, जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में परिवर्तन लाना है और वोट इसी पर दिया जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम