Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में 3 बजे तक 78.68% मतदान, पर्यवेक्षक बोले-EVM से छेड़छाड़ हुई तो दोबारा होगा चुनाव

बंगाल में 3 बजे तक 78.68% मतदान, पर्यवेक्षक बोले-EVM से छेड़छाड़ हुई तो दोबारा होगा चुनाव

कोलकाता ,पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के. . .

कोलकाता ,पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव आोग के आंकड़ों के अनुसार, बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 79 प्रतिशत मतदान हुआ है।

फर्जी वोटिंग रोकने के लिए बूथों पर उतरीं प्रियंका टिबरेवाल, कहा- असली मतदाता निर्भीक होकर करें वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कोलकाता की एंटली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि केवल असली मतदाता ही अपना वोट डाल सकें। टिबरेवाल ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर डराने-धमकाने और बल प्रयोग की कोशिश की जा रही है, जिसे रोकने के लिए वे खुद बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और गड़बड़ी करने वालों को पकड़ रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखना है ताकि जनता बिना किसी डर के मतदान कर सके।

ईवीएम से छेड़छाड़ हुई तो दोबारा होगा चुनाव, चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बीच विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने बड़ी बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन बूथों पर धांधली की पुष्टि होगी, वहां चुनाव आयोग नियमानुसार दोबारा मतदान कराएगा। बंगाल के इस निर्णायक दौर में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

टीएमसी नेता का आरोप- चुनाव आयोग बंगाल में तांडव कर रहा है

टीएमसी की राज्यसभा सांसद ममता ठाकुर ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बंगाल में तांडव कर रहा है। ममता ठाकुर ने कहा, ‘बीती रात मुझे एक फोन आया, जिसमें मुझे बताया गया कि चुनाव आयोग ने बागदा विधानसभा में पैसे बांटने के आरोप में मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की है जबकि मैं अपने घर पर थी। केंद्रीय सुरक्षा बल कई नेताओं को धमका रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बंगाल में तांडव कर रही है। हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। जनता ये साफ करेगी कि वे क्या चाहते हैं।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम