Home » मनोरंजन » भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का खुलासा, शूटिंग सेट पर क्यों हुई थी ऐसी हालत?, बोली- ‘5 बार वॉशरूम गई..’ जाने कब रिलीज होगी – फिल्म वेलकम टू द जंगल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का खुलासा, शूटिंग सेट पर क्यों हुई थी ऐसी हालत?, बोली- ‘5 बार वॉशरूम गई..’ जाने कब रिलीज होगी – फिल्म वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज आ चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये उतना खास नहीं. . .

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज आ चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये उतना खास नहीं लगा और देखने वाली बात होगी कि थिएटर्स में क्या अंजाम होता। इन सबके बीच भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर दिया है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने आइटम नंबर करने वाली अक्षरा सिंह को भी बुलाया था और वो काफी हैरान करने वाला था।
अक्षरा सिंह ने इस दौरान खुलासा किया कि वो शूटिंग पर करीब 5 बार वाशरूम गईं थी। इसके पीछे क्या कारण है वो जानकर आप भी हैरान होने वाले हैं।

अक्षरा सिंह का बयान वायरल

अक्षरा सिंह से रिपोर्टर ने पूछा था कि, जब आपको पता चला कि अक्षय कुमार के साथ आपको एक डांस सॉन्ग करना है तो आपका वो एक्सपीरिएंस और रिएक्शन कैसा था? अक्षरा सिंह ने जवाब दिया, ”5 बार वाशरूम गई, क्योंकि मेरे लिए ये सपना ही था। मुझे लगता था कि जब मैं छोटी थी तो सर को हमेशा से देखती आई हूं।” मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का म्यूजिक मुंह से निकालते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, ”मुझे लगता है बिहार का हर एक बच्चे के जहन में ये गाना बसा हुआ है। तो ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका था। मैं जितना धन्यवाद दूं उतना कम है।” अक्षरा सिंह का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शायद ही किसी भोजपुरी अदाकारा ने सोचा होगा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ एक आइटम नंबर करेंगी।

अहमद खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए आ रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और आफताब शिवदसानी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम