ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » राम सेतु मूवी रिव्यू : अक्षय कुमार की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, देखने के बाद दिए ऐसे रिएक्शन

राम सेतु मूवी रिव्यू : अक्षय कुमार की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, देखने के बाद दिए ऐसे रिएक्शन

अक्षय कुमार स्टारर मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी ‘राम सेतु’ अक्षय कुमार की इस साल की पांचवीं फिल्म है। हालांकि, बड़े पर्दे पर यह उनकी चौथी फिल्म है।. . .

अक्षय कुमार स्टारर मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी ‘राम सेतु’ अक्षय कुमार की इस साल की पांचवीं फिल्म है। हालांकि, बड़े पर्दे पर यह उनकी चौथी फिल्म है। इससे पहले ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ सिनेमाघरों में आई थीं, जो फ्लॉप रहीं। जबकि उनकी ही एक अन्य फिल्म ‘कठपुतली’ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ‘राम सेतु’ को लेकर दर्शकों का रुझान क्या है? आइए जानते हैं पब्लिक रिव्यू में…
अक्षय कुमार की फिल्म देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, “अभी राम सेतु देखी। ओह माय गॉड! क्या एपिक मूवी है। ‘राम सेतु’ 4.5/5 स्टार के साथ राम सेतु के अस्तित्व को साबित करने वाली एक एडवेंचर्स पजल है। जो सामने आएगा, वह भावनात्मक रूप से झकझोर कर रख देगा। अक्षय कुमार की आज तक की सबसे बेहतर फिल्म। ब्लॉकबस्टर।
एक अन्य यूजर ने लिखा है, “अभी राम सेतु देखी। एक्शन, एडवेंचर्स, सस्पेंस से भरी ऐसी फिल्म है, जो आपको अपनी सीट से नहीं उठने देगी। शानदार डायरेक्शन के साथ बेहतर कहानी। जरूर देखने लायक फिल्म।
एक यूजर का ट्वीट है, “एक शब्द में रिव्यू। शानदार।रेटिंग : 4 स्टार। मेकर्स ने एक और स्टनर दी। मजबूत कहानी, शानदार सीन और शानदार क्लाइमैक्स मंत्रमुग्ध कर देते हैं। अक्षय कुमार टॉप फॉर्म में। स्टैंडिंग ओवेशन। इसे छोड़ें नहीं।”
एक यूजर का ट्वीट है, “राम सेतु का एक शब्द में रिव्यू। मास्टरपीस। क्या फिल्म है। दशक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक। अक्षय कुमार अपने परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करते हैं। क्लाइमैक्स आपको इमोशनल और आपके रोंगटे खड़े कर देगा।”
एक यूजर का ट्वीट है, “एक शब्द में रिव्यू। राम सेतु मनमोहक है।राम सेतु सिनेमैटिक मार्वल है। इसमें स्टाइल है और सब्सटेन्स है। पहला हाफ बहुत अच्छा है, जबकि दूसरा हाफ असाधारण है।अक्षय कुमार शानदार हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक बेतरीन हैं। जरूर देखें।”
एक यूजर ने लिखा है, “राम सेतु’ ‘मिशन मंगल’ की तरह दिखती है। लेकिन ‘मिशन मंगल’ महामारी से पहले रिलीज हुई थी और यह महामारी के बाद। मिशन मंगल की तरह सपोर्टिंग कास्ट ने भी मजबूती के साथ किरदार निभाए हैं। पहला हाफ अच्छा है, दूसरा हाफ बहुत अच्छा है। अब देखना यह है कि कलेक्शन कहां तक जाता है। अक्षय सर ने कुछ अलग किया, अच्छा लगा।”
क्या है ‘राम सेतु’ की कहान
राम सेतु की कहानी एक आर्कियोलोजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस बात का पता लगा रहा है कि राम सेतु हकीकत है या मिथक? नास्तिक से आस्तिक बने आर्कियोलोजिस्ट के सामने यह चनौती है कि दुनियाभर की बुरी ताकतें भारत की विरासत के इस हिस्से को नष्ट कर दें, उससे पहले उसे इसका अस्तित्व साबित करना है। वह इसमें सफल हो पाता है या नहीं? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम