Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

रेल रोको आंदोलन का समर्थन करते दिखे वामपंथी संगठन

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार : कृषि कानून रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को वामपंथी संगठन सारा भारत कृषक संघ की ओर से देश भर में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया था। पूरे देश के साथ साथ कूचबिहार में भी आज सारा भारत कृषक संघ की ओर से रेल रोको आंदोलन के तहत रेलवे स्टेशन पर रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कृषि कानून रद्द करने , नया बिजली कानून निरस्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज संगठन की ओर से  राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया। इन मांगों को लेकर आज देश भर में 6 घंटे तक रेल रोको आंदोलन किया गया। इसके साथ ही इन लोगों ने मांगें नहीं माने जाने पर जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.