Home » पश्चिम बंगाल » विधानसभा चुनाव 2026 : हिंसा के बीच दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77%; तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

विधानसभा चुनाव 2026 : हिंसा के बीच दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77%; तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / चेन्नई । लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों. . .

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / चेन्नई । लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं

दोपहर 3 बजे तक बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग

देश के दो प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 78.77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो भारी उत्साह को दर्शाता है। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ हो रहे चुनाव में अब तक 70% मतदान दर्ज किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों राज्यों में मतदाता लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।

टीएमसी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान नंदीग्राम में सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। राज्य मंत्री शशि पांजा ने कहा कि नंदीग्राम में तैनात कुछ पुलिस अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल से मिलकर शिकायत की है और दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

टीएमसी का आरोप- हमारे पोस्टर हटाए गए, भाजपा के लगाए गए

पश्चिम मेदिनीपुर में खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोस्टर हटा दिए गए हैं और उनकी जगह भाजपा के झंडे लगा दिए गए हैं, यहां तक कि मतदान केंद्रों के बाहर भी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है, जबकि केंद्रीय बलों ने शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिया था।

दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62% से ज्यादा मतदान

दोपहर 01:00 बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में वोटिंग की रफ्तार काफी ते है। पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81% वोटिंग दर्ज की गई है।

EVM खराबी को लेकर कांग्रेस की नाराजगी

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद में बेरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक मतदान केंद्र पर ईवीएम खराबी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर चुनाव अधिकारी से बात करते हुए कहा कि बूथ नंबर 141 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है, जिससे धूप में खड़े मतदाताओं को बिना वोट डाले वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मशीन चार बार बदली जा चुकी है, लेकिन नई ईवीएम भी ठीक से काम नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या को हल करने की मांग की।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम