डेस्क। जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में जॉन अब्राहम के अलावा हर्षवर्धन राणे की भी झलक दिखी है। आइए जानते हैं पोस्ट में और क्या खास है?
पोस्ट में क्या है खास?
मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें जॉन अब्राहम बंदूक लिए नजर आते हैं। इसके बाद उनका टकराव हर्षवर्धन राणे के साथ होता है। दोनों का लुक काफी डैशिंग है। दोनों जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘जब कोई न रुकने वाला किसी न हिलने वाले से टकराता है, तो एक तूफान जन्म लेता है। ‘फोर्स 3′ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
विज्ञापन
कब रिलीज हुई ‘फोर्स’?
ख्याल रहे कि सितंबर 2011 में फोर्स फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘फोर्स’ रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया था। इसमें जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल थे। 28 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘वो सबसे मुश्किल कला के उस्ताद थे’, ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद
‘फोर्स 2’ का कलेक्शन
सितंबर 2016 में ‘फोर्स 2’ रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर भसीन थे। इसे भी दर्शकों ने खूब सराहा था। 41 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58.8 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘फोर्स 3’ के बारे में
‘फोर्स 3’ के निर्माता जॉन अब्राहम हैं। इस फिल्म के निर्देशक भाव धूलिया हैं, जिन्होंने ‘द फ्रीलांसर’ का निर्देशन किया है। इस फिल्म के लेखक सीमाब हाशमी हैं।