Home » मनोरंजन » 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘इस उम्र में तो हम ठीक से…’

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘इस उम्र में तो हम ठीक से…’

डेस्क। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के स्टार बैट्समैन रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान में अपने आक्रामक अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया है। वैभव का खेल देखकर सिर्फ आम दर्शक ही. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के स्टार बैट्समैन रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान में अपने आक्रामक अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया है। वैभव का खेल देखकर सिर्फ आम दर्शक ही नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके फैंन हो गए हैं।
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल के इस सीजन में खत्म हो गया हो पर वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जो असर डाला है, वो क्रिकेट प्रेमियों के मन में काफी वक्त तक रहेगा।
वैभव के फैंस की लिस्ट में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हो गए हैं। बिग बी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके वैभव की जमकर तारीफ की।

अमिताभ बोले- ‘इस उम्र में हम ठीक से..’

शुक्रवार देर रात अमिताभ ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘सूर्यवंशी- 15 साल का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटे और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे !!’ बहुत ही कम उम्र में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार से तारीफ हासिल करना वैभव के लिए अपने आप में एक बड़ी बात है।

सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड तोड़े

इस साल आईपीएल में वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने दिग्गज क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का आईपीएल रिकॉर्ड भी तोड़ा। पूरे सीजन में कई मैच ऐसे रहे जब वैभव के बल्ले ने ही राजस्थान रॉयल्स को मैच जिता दिया। वैभव ने जसप्रीत बुमराह और मिशेल स्टार्क जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों तक की जमकर कुटाई की।

फाइनल तक नहीं पहुंच पाया राजस्थान

वैभव सूर्यवंशी ने भले ही इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए पर राजस्थान रॉयल्स फाइनल की रेस से बाहर हो गया। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से मैच हारने के बाद वैभव मैदान पर ही रोने लगे। इसका वीडियाे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

‘कल्कि 2’ में नजर आएंगे अमिताभ

83 साल के अमिताभ बच्चन केबीसी के इस सीजन की शूटिंग खत्म होने के बाद से घर पर हैं। आखिरी बार वो साल 2024 में रिलीज हुई दो फिल्मों में नजर आए थे। इसमें से एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ थी जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। दूसरी थी नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’, जिसमें बिग बी ने अश्वत्थामा की अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने कमल हासन के साथ इस फिल्म के सेकंड पार्ट की शूटिंग पूरी की है जो हैदराबाद में जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम