Home » खेल » IND vs PAK: महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, क्या पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? जानें समय, तारीख, टीम, वेन्यू समेत सभी डिटेल्स

IND vs PAK: महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, क्या पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? जानें समय, तारीख, टीम, वेन्यू समेत सभी डिटेल्स

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज यानी रविवार को 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। भारत-पाकिस्तान महिला टीम इस मुकाबले के जरिए अपना टूर्नामेंट में अभियान. . .

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज यानी रविवार को 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। भारत-पाकिस्तान महिला टीम इस मुकाबले के जरिए अपना टूर्नामेंट में अभियान क आगाज करेगी।
इस मैच से पहले भी भारतीय टीम के पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करने पर सवाल उठे, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और हम किसी और चीज के बारे में बात नहीं करते हैं।

क्या पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया?

दरअसल, साल 2025 मेंस एशिया कप से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नौ हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है। यह सिलसिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 एशिया कप और अंडर-19 विश्व कप के मैचों में देखने को मिला है। पिछले साल महिला विश्व कप के दौरान भी हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के साथ हाथ नहीं मिलाया था। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनेतिक मसलों की वजह से काफी लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई और दोनों टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे से भिड़ती है। हालांकि, पुलवामा अटैक के बाद क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच दूरियां और बढ़ गई है। पुलवामा हमले में मारे गए मासूम लोगों के बाद भारतीय खिलाड़ी पाक प्लेयर्स से क्रिकेट मैदान पर हाथ नहीं मिलाते।

भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी

भारतीय महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान पर पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच टी20आी में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंडिया का रिकॉर्ड 13-3 का है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत 6-2 से आगे है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं।
भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं।
अगर टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है।
भारत ने छह मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान दो ही मैच जीत सका है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप में भी मैच खेला गया था जिसमें भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीता था।

भारत ने किया है बेहतर प्रदर्शन

टी20 विश्व कप में अभियान शुरू करने से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जबकि श्रीलंका पर 5-0 से जीत दर्ज की। उसे हालांकि दक्षिण अफ्रीका (4-1) और इंग्लैंड (2-1) ने उनकी धरती पर हुई सीरीज में हराया। सना जबरदस्त फॉर्म में है और पिछले साल बल्ले से उनका औसत 50 से अधिक और गेंदबाजी में 25 से कम रहा है। उन्होंने हाल ही में कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद में टी20 अर्धशतक बनाया था। भारतीय गेंदबाजों को उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी खासकर जब अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट के कारण बाहर हैं।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 14 जून 2026 को एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम