सिलीगुड़ी। महासप्तमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा परमो धर्म: के दिव्य मंत्र को आत्मसात करते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने 18 नं वार्ड के लगभग 300 बुजुर्ग वार्ड वासियों को शहर के विभिन्न मंडपों की पूजा परिक्रमा का कार्यक्रम किया, शनिवार सुबह 10 बजे पांच बसों एवं अन्य वाहनों मे बाघाजतीन पार्क से वार्ड वासियों को लेकर पूजा परिक्रमा प्रारम्भ हुई जो शहर के कई मण्डपों के दर्शन कराती हुई शिवम पैलेस पहुंची जहां गौड़ीय सम्प्रदाय के सोनु अधिकारी के व्यासत्व मे श्री कृष्ण कथा एवं नाम संकीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण मे भोजन प्रसाद का आनन्द लिया, इस मौके पर पूर्व पार्षद संजय शर्मा भी भगवन्न नाम संकीर्तन से कहां चुकने वाले थे, उन्होने भी एक भजन प्रस्तुत किया।
इस आयोजन मे सहयोग करने के लिये उन्होने विशेष रुप से कन्हैयालाल गोयल (माखन भोग), आनन्द अग्रवाल (नन्दु), निरन्जन शर्मा, रामचन्द्र शर्मा एवं मां भगवती जागरण समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु सुशील वर्मा, असित घोष, राजु कमार, पारुल बाला राय, जितेन पासवान सहित वार्ड कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय थे।