Home » मनोरंजन » Box Office पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Box Office पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 17 जुलाई को दुनिया भर में चुनिंदा 40 थिएटर्स में ओरिजिनल 70MM IMAX फॉर्मेट में रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स. . .

क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 17 जुलाई को दुनिया भर में चुनिंदा 40 थिएटर्स में ओरिजिनल 70MM IMAX फॉर्मेट में रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन दमदार शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिला।सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी, विजुअल्स और सिनेमाई अनुभव की जमकर तारीफ हो रही है। यही वजह है कि ‘द ओडिसी’ दो दिनों में ही भारत में 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंच गई है।

दूसरे दिन 26% से ज्यादा बढ़ी कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 26.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को ‘द ओडिसी’ ने भारत में 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 39.40 करोड़ रुपये, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 47.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले दिन फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

इंग्लिश वर्जन सबसे आगे, हिंदी में भी बढ़ा कलेक्शन

फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है। दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई इंग्लिश वर्जन से हुई।

दूसरे दिन भाषा के अनुसार कलेक्शन:

  • इंग्लिश: ₹17.75 करोड़
  • हिंदी: ₹2.35 करोड़
  • तेलुगु: ₹1.15 करोड़
  • तमिल: ₹0.75 करोड़

इंग्लिश वर्जन के लिए 4,980 शो लगाए गए, जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म कुल 8,791 शोज में प्रदर्शित हुई।

ऑक्यूपेंसी में भी दिखी शानदार बढ़त

दूसरे दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 39.33 प्रतिशत रही।

  • सुबह के शो: 24.89%
  • दोपहर के शो: 40.56%
  • शाम के शो: 45.89%
  • रात के शो: 46.00%

शाम और रात के शोज में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

‘ओपेनहाइमर’ से भी बेहतर रही शुरुआत

भारत में ‘द ओडिसी’ ने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया, जो क्रिस्टोफर नोलन की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ की ओपनिंग से बेहतर माना जा रहा है। ‘ओपेनहाइमर’ ने अपने पहले दिन भारत में 17 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

क्या है ‘द ओडिसी’ की कहानी?

मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडाया जैसे सितारों से सजी यह फिल्म यूनानी नायक ओडिसियस की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित है।ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने की यात्रा के दौरान ओडिसियस को रहस्यमयी जीवों, श्रापों, समुद्री खतरों और कई विश्वासघातों का सामना करना पड़ता है। शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी के दम पर फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम