Home » लेटेस्ट » Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: चौथे मंगलवार को सिनेमाघरों में हुई नोटों की बारिश, मेकर्स हुए मालामाल

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: चौथे मंगलवार को सिनेमाघरों में हुई नोटों की बारिश, मेकर्स हुए मालामाल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ ‘धुरंधर 2’ की गूंज सुनाई दे रही है. डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की इस जोड़ी ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. फिल्म को रिलीज हुए. . .

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ ‘धुरंधर 2’ की गूंज सुनाई दे रही है. डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की इस जोड़ी ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. फिल्म को रिलीज हुए पूरे 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. आमतौर पर देखा जाता है कि फिल्में एक-दो हफ्ते में ठंडी पड़ जाती हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ को पिछले 27 दिनों से लोग देख रहें हैं और पसंद कर रहें हैं.

मंगलवार की शानदार कमाई

बीते मंगलवार, यानी 14 अप्रैल को छुट्टी का माहौल था और इसका सीधा फायदा रणवीर की इस फिल्म को मिला. आमतौर पर रविवार के बाद फिल्मों की कमाई गिरने लगती है, लेकिन यहां कहानी उलटी है. जहां फिल्म ने सोमवार को 5.20 करोड़ बटोरे थे, वहीं मंगलवार को इसकी कमाई उछलकर 7.05 करोड़ रुपये पर जा पहुंची. फिल्म ने 26वें दिन 5.20 करोड़ की कमाई और चौथे वीकेंड की बात करें तो चौथे रविवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ की कमाई की. वहीं चौथे शनिवार को 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

1100 करोड़ के क्लब में एंट्री पक्की

फिल्म अब एक बहुत बड़े आंकड़े के सामने खड़ी है. 27 दिनों के सफर के बाद ‘धुरंधर 2’ का कुल घरेलू कलेक्शन 1095.67 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी 1100 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए अब बस कुछ ही कदमों की दूरी बाकी है. जिस रफ्तार से फिल्म चल रही है, यह आंकड़ा पार करना अब बस एक-दो दिन की बात है. यह फिल्म रिलीज होने के साथ ही जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ की कमाई की और शानदार ओपनिंग करते हुए फिल्म ने 102 करोड़ की कमाई की.

बैन का भी नहीं हुआ असर

हैरानी की बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ को पाकिस्तान और गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है, फिर भी इसकी कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा. वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म ने तहलका मचा रखा है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 415 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1725 करोड़ रुपये के पार निकल गया है.

बाहुबली और पुष्पा को भी छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह के करियर के लिए ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी एक गेम चेंजर साबित हुई है. इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों जैसे ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ के रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे दी है. ‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों को मिलाकर कुल कमाई 3000 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम