Home » खेल » Fifa World Cup Highlights : ब्राजील की फीफा विश्व कप में फीकी शुरुआत, दो पॉइंट का हो गया नुकसान

Fifa World Cup Highlights : ब्राजील की फीफा विश्व कप में फीकी शुरुआत, दो पॉइंट का हो गया नुकसान

न्यूयॉर्क। 5 बार की चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप 2026 में अपना पहला मैच ड्रॉ खेला है। ग्रुप सी में ब्राजील का सामना मोरक्को से हुआ। यह रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मुकाबले में. . .

न्यूयॉर्क। 5 बार की चैंपियन ब्राजील ने फीफा विश्व कप 2026 में अपना पहला मैच ड्रॉ खेला है। ग्रुप सी में ब्राजील का सामना मोरक्को से हुआ। यह रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और अंत तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से इस मैच में नहीं खेले। दोनों टीमों को ड्रॉ की वजह से एक-एक पॉइंट मिला है। मैच जीतने वाली टीम को तीन पॉइंट मिलते हैं।

मोरक्को ने पहला गोल दागा

ब्राजील को इस मैच में मोरक्को से कड़ी चुनौती मिली। मैच की शुरुआत से ही ब्राजील और मोरक्को ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 21वें मिनट में मोरक्को के हाथ पहली सफलता लगी। ब्राहिम डियाज के शानदार थ्रू बॉल ने ब्राजील के डिफेंस को भेदने में अहम भूमिका निभाई। इस पास पर इस्माइल साइबारी तेजी से आगे बढ़े और उन्होंने गोलकीपर एलिसन को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

विनीसियस जूनियर का पलटवार

ब्राजील ने मोरक्को की इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 32वें मिनट में ब्राजील ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। ब्रूनो गिमारेस के बेहतरीन पास पर ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने अपनी स्किल का शानदार इस्तेमाल करते हुए गोल किया। उन्होंने बाएं फ्लैंक से गेंद को प्राप्त करने के बाद अंदर की तरफ कट लगाया और दाएं पैर से जबरदस्त शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। विनीसियस के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।
हाफ टाइम से पहले ब्राजील के पास बढ़त लेने का एक और मौका था, लेकिन लुकास पैक्वेटा का शानदार प्रयास बौनू ने शानदार बचाव करके रोक दिया। दूसरे हाफ में भी बौनू ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए और मोरक्को को मैच में बनाए रखा। दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी।

ब्राजील का खिताब का लंबा इंतजार

ब्राजील को 24 साल से फीफा विश्व कप खिताब का इंतजार है। टीम आखिरी बार 2002 में चैंपियन बनी थी। उसके बाद से एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है। वहीं मोरक्को ने कतर फीफा विश्व कप में सभी को चौंकते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। टीम ने इसी साल की शुरुआत में अफ्रीका कप नेशंस का खिताब जीता था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम