Home » मनोरंजन » Governor X Review: जानें यूजर्स को कैसी लगी मनोज बाजपेयी की आज रिलीज हुआ फिल्म ‘गवर्नर’? सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन, पढ़ें कहानी

Governor X Review: जानें यूजर्स को कैसी लगी मनोज बाजपेयी की आज रिलीज हुआ फिल्म ‘गवर्नर’? सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन, पढ़ें कहानी

मुंबई। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं उनके काम का तो हर कोई दिवाना है। इसी बीच मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा फिल्म को ऑनलाइन अच्छे रिएक्शन मिल रहे. . .

मुंबई। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं उनके काम का तो हर कोई दिवाना है। इसी बीच मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा फिल्म को ऑनलाइन अच्छे रिएक्शन मिल रहे है। यूजर्स फिल्म में मनोज की एक्टिंग, कहानी की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस फिल्म की तुलना ‘धुरंधर’ से ही कर दी है।

यूजर्स ने की मनोज बाजपेयी की तारीफ

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के अभिनय की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा ‘एक शब्द में गवर्नर की तारीफ करें तो यह देसी धुरंधर है। ज्यादा कुछ मत कहें, बस फिल्म देखें। मनोज बाजपेयी ने बहुत अच्छी अदाकारी की है।’

यूजर को पसंद आई फिल्म

एक और यूजर ने फिल्म की अलग तरह से तारीफ की है। उन्होंने लिखा ‘गवर्नर ने इकोनॉमिक्स को भी किसी थ्रिलर फिल्म जैसा बना दिया है। मनोज बाजपेयी तो जबरदस्त लग रहे हैं।’

यूजर ने की मेकर्स की तारीफ

एक और यूजर ने ‘गवर्नर’ की तारीफ करते हुए इसे इस हफ्ते की सबसे अच्छी फिल्म बताया है। उन्होंने इतनी अच्छी फिल्म बनाने के लिए मेकर्स की तारीफ की है। मनोज बाजपेयी के लेकर उन्होंने लिखा ‘मनोज बाजपेयी की भूमिका बहुत ही दमदार है।’
कुछ और यूजर्स ने फिल्म की कहानी और मनोज बाजपेयी के अभिनय की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म देश के इतिहास के एक अहम हिस्से और भारत के एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी बताती है, जिसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं था। एक और यूजर ने मनोज बाजपेयी के अभिनय को जबरदस्त बताया है।

फिल्म की कहानी?

आपको बता दें कि फिल्म ‘गवर्नर’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह 1990 के दशक में भारत के आर्थिक संकट की कहानी दिखाती है। इसमें मनोज बाजपेयी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का किरदार निभाया है, जिन्हें देश को उसके सबसे मुश्किल आर्थिक दौर से बाहर निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम