Home » लाइफस्टाइल » Hair On Ears: कान पर बाल उगने का क्या है मतलब? सामुद्रिक शास्त्र से जानिए

Hair On Ears: कान पर बाल उगने का क्या है मतलब? सामुद्रिक शास्त्र से जानिए

डेस्क। सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर की बनावट, रंग, निशान, हाव-भाव और चाल-ढाल आदि से व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान और भूतकाल आदि का विश्लेषण किया जाता है। इसमें कान पर बाल उगना एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिससे. . .

डेस्क। सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर की बनावट, रंग, निशान, हाव-भाव और चाल-ढाल आदि से व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान और भूतकाल आदि का विश्लेषण किया जाता है। इसमें कान पर बाल उगना एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिससे जुड़े रहस्यों के बारे में आपको यहां जानने को मिलेगा।
क्या आपके भी कान पर बाल उग रहे हैं? अगर हां, तो इसके जरिए आपको अपने बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है।दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में कान पर बाल उगना एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर, लव लाइफ और बुद्धिमत्ता आदि के बारे में पता चल सकता है। चलिए जानें कान पर बाल उगने के महत्व और उससे मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

कान पर बाल उगना शुभ है या अशुभ?

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो कान पर बाल उगना सुख, समृद्धि और धन का संकेत है। ऐसे लोग न सिर्फ मेहनती होते हैं, बल्कि काफी ईमानदार भी होते हैं।

बाल और स्वभाव का संबंध

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के कान पर कम व हल्के बाल होते हैं, उनका शांत स्वभाव होता है। ऐसे लोग लड़ाई-झगड़ों से दूर रहकर शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। वहीं, जिन लोगों के कान पर घने व कड़े बाल होते हैं, उनके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहता है। साथ ही इनका जीवन को देखने का नजरिए कुछ अलग होता है।

घने बाल क्या दर्शाते हैं?

जिन लोगों के कान पर घने बाल होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ऐसे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होती है, जिसके कारण ये बीमारियों से बचे रहते हैं. इसके अलावा ऐसे लोगों की उम्र काफी लंबी होती है।

कान पर हल्के बाल आना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के कान पर हल्के व मुलायम बाल होते हैं, वो काफी बुद्धिमान होते हैं। ये कुछ बड़ा करने का दम रखते हैं. इसके अलावा जीवन के विभिन्न पहलुओं को ये बहुत ही अच्छे तरीके से समझते हैं।

ऐसे बाल देते हैं अशुभ संकेत

जिन लोगों के कान पर अत्यधिक घने या उलझे हुए बालों का गुच्छा होता है, वो आमतौर पर परेशान रहते हैं। इनके जीवन में आएदिन उतार-चढ़ाव आते हैं। ये कभी भी किसी चीज को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैंव् खासकर, शारीरिक और मानसिक समस्याएं इनका पीछा नहीं छोड़ती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही ह। यूनिवर्स टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम