Home » खेल » ICC WOMEN’S T20 WC : महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आज से होगा आगाज, इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच, जाने कब होगा टीम इंडिया का पहला मैच

ICC WOMEN’S T20 WC : महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आज से होगा आगाज, इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच, जाने कब होगा टीम इंडिया का पहला मैच

नई दिल्ली। महिला टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो रहा है। ओपनिंग मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के. . .

नई दिल्ली। महिला टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो रहा है। ओपनिंग मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 11 बजे से होगी। हेड टू हेड की बात करें इसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 12 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें से 10 इंग्लैंड और केवल 2 श्रीलंका में खेले हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड का ही पलड़ा भारी है, दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक दो बार भिड़ंत हुई है, दोनों ही बार इंग्लैंड को जीत मिली है। इस तरह आंकड़ों पर नजर डालें तो आज के मैच की पसंदीदा टीम इंग्लैंड ही है।

होगी ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी

ओपनिंग मैच से पहले ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्ट्रेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। वहीं बात करें दसवें टी20 वर्ल्ड कप की तो इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाला यह मेगा टूर्नामेंट 5 जुलाई तक खेला जाएगा।
यह अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिसमें 12 टीमों के बीच 24 दिन में 33 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग टीम न्यूजीलैंड है, जिसने 2024 में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। अभी तक हुए 9 वर्ल्ड कप में से 6 को ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है।

कब-कब होंगे टीम इंडिया के मैच?

बात करें टीम इंडिया की तो वह अभी तक सभी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रही है, लेकिन आज तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हालांकि टीम 4 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। इस टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ग्रुप ऑफ डेथ में है, यानि उसके ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी खतरनाक टीमें हैं। ग्रुप-ए में इन तीन टीमों के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें हैं।
भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम का अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ लीड्स में खेला जाएगा। टीम का ग्रुप का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम से होगा। यह मैच 21 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मैच 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। टीम का ग्रुप का सबसे बड़ा मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम