Home » खेल » IND vs NAM: T20 WC में टीम इंडिया का विजय रथ जारी, नामीबिया के खिलाफ तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बदल गया इतिहास

IND vs NAM: T20 WC में टीम इंडिया का विजय रथ जारी, नामीबिया के खिलाफ तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बदल गया इतिहास

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया को हराकर लगातार दूसरी जीत इस टूर्नामेंट में हासिल कर ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 209 रन. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया को हराकर लगातार दूसरी जीत इस टूर्नामेंट में हासिल कर ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 209 रन टांगे थे। जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन तक पहुंच पाई और 93 रन से मैच हार गई। इस मैच में भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल करने के साथ-साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर दिया। इस मुकाबले में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड्स की आगे हम इस रिपोर्ट में बात करने वाले हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम की सबसे तेज सेंचुरी

नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने किसी भी टीम के द्वारा बनाई गई सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ 6.5 ओवरों में 100 रन पूरे कर लिए। इससे पहले ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम था जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंदों में ये कारनामा किया था।

टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत भी है। नामीबिया को भारत ने इस मैच में 93 रन से हराया। इससे पहले रनों के मामले में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ आई थी, जब 2012 में उन्होंने इंग्लैंड को 90 रन से हराया था।

47वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर

भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में ये 47वां मौका था जब उन्होंने 200 से ज्यादा का स्कोर पार किया है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं 28 बार ऐसा न्यूजीलैंड ने किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगातार 10वीं जीत हासिल की है। यह भी इस टूर्नामेंट का सबसे सफल रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम है जिसने लगातार 8 जीत 2024 तक दर्ज की थीं।

ईशान की फिफ्टी का ये रिकॉर्ड

ईशान किशन अब भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 5वीं सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 20 गेंदों पर ये कारनामा किया। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में 12 गेंदों पर ऐसा कर दिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम