डेस्क। आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए परेशानी कम होती नजर नहीं आ रहा है। शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली इस टीम के लिए IPL 2026 से पहले एक स्टार खिलाड़ी का चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम मेनेजमैंट अब इस खाली जगह को भरने के लिए बेहतर खिलाड़ी की तलाश में है, जिससे फ्रेंचाइजी को शुरूआती फेज में मैच हारने का डर ना सताए।
IPL 2026 से पहले खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 का सीजन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपनी टीम को फिर से चैंपियन बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का चोटिल होना टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पथिराना को गंभीर पिंडली की चोट लग गई थी। इस चोट के कारण उन्हें बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और उनकी रिकवरी में समय लगने की संभावना है। रिपोर्ट्स की माने तो वह शुरुआती कुछ मुकाबलें मिस करेंगें।
पथिराना, जिन्हें केकेआर ने आईपीएल 2026 नीलामी में 18 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था, टीम के डेथ ओवरों के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं। IPL 2026 से पहले पथिराना सीएसके टीम का हिस्सा हुआ करते थे और डेथ ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी इनके कंधे पर थी।
KKR की गेंदबाजी इकाई पर पड़ेगा असर
मथीशा पथिराना की अनुपस्थिति का मतलब है कि कोलकाता की गेंदबाजी इकाई का संतुलन थोड़ा बहुत बिगड़ सकता है। पथिराना अपनी शानदार यॉर्कर और अनोखी गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते हैं, जो अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं देते। उनके बिना, केकेआर को एक ऐसे गेंदबाज की आवश्यकता होगी जो दबाव में गेंदबाजी कर सके।
टीम के अन्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोटों से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की पेस यूनिट की लाईनअप पर सवालिया निशान लग गए हैं। टीम प्रबंधन को अब तेजी से किसी अच्छे विकल्प की तलाश करनी होगी। संभावना है कि मथीशा पथिराना पहले 5-6 मैच मिस करने के बाद टीम से जुड़ जाएंगे।
केकेआर का आगामी क्या प्लान होगा?
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले 5-6 मैचों के लिए किसी अच्छे खिलाड़ी को फथिराना को खिलाना पसंद करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेआर के स्काउट्स पहले से ही कुछ विदेशी तेज गेंदबाजों पर नजर बनाए हुए हैं,
जो पथिराना की जगह लेने में सक्षम हो सकते हैं। टीम को ऐसे खिलाड़ी की तलाश है जो शुरुआती और अंतिम ओवरों में टीम को सफलता दिला सके। शाहरुख खान की टीम हमेशा से ही अपने बेहतरीन मैनेजमेंट और सही रणनीतियों के लिए जानी जाती है,
इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि टीम इस संकट से पार पाकर मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। अब देखना होगा कि केकेआर IPL 2026 में इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से कैसे निपटती है।